Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

कोनवाई पंचायत में तीन महीने से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब

पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
 पांकी प्रखंड अंतर्गत कोनवाई  पंचायत के  बाजार पे पिछले लगभग तीन से चार महीने से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं। इस बाबत कोनवाई के ग्रामीण बिट्टू पासवान, बच्चन ठाकुर, मंगलम डॉक्टर, पंकज पासवान, मंटू सिंह, संकटेश्वर सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजन कुमार, राकेश रजक, मोनू गुप्ता, संगुत सिंह, अभिनाश, बालमुकुंद सिंह, अरुण ठाकुर। समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो से तीन महीने से पंचायत में लगे ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण लोगों के घरों में बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना लिखित रूप से व मौखिक रूप से विधिक सेवा प्राधिकार, बिजली विभाग मेदिनीनगर, व विधायक साथ ही कोनवाई पंचायत के जिम्मेवार लोगों को दी जा चुकी हैं। परंतु विभागीय उदासीनता के कारण इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। व नही ही अभी तक ट्रांसफार्मर बदलवाने का कार्य किया गया। सभी के द्वारा सिर्फ और सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। अभी तक बिजली विभाग के द्वारा भी बिजली की समस्या और बिजली आपूर्ति करने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Comments