पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
हरिहरगंज क्षेत्र में बिजली की स्थिति बेहद खराब को देखते हुए विधायक कमलेश कुमार सिंह ने बिजली विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार से मिले
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामूः हुसैनाबाद- हरिहरगंज क्षेत्र में बिजली की स्थिति बेहद खराब को देखते हुए विधायक कमलेश कुमार सिंह ने बिजली विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार से मिले। विधायक ने क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में आयी गिरावट से हो समस्याओ से अवगत कराया और कहा कि हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के पचंबा में बिजली ग्रिड रहने के बावजूद क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिलना काफी दुःख का विशय है। उन्होंने प्रधान सचिव से हुसैनाबाद-हरिहरगंज में 20 से 22 घंटे बिजली देने की मांग की है।बिजली विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार ने जल्द ही बिजली में सुधार का आश्वासन दिया है।विज्ञापन
Comments
Post a Comment