पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम के निदेशक (ऑपरेशन) और झारखंड ऊर्जा संचरण निगम के एमडी केके वर्मा ने कहा है कि बिजली को लेकर फिलहाल पूरे देश में हालत खराब है. राष्ट्रीय आपदा की स्थिति है. इसलिए आनेवाले सात दिनों तक बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है. निदेशक केके वर्मा ने कहा कि इस बार काफी बारिश हुई है, जिसके कारण कई कोयला खदानों में पानी भर गया है. जिसके कारण कोयला गीला हो चुका है. इसके कारण देशभर के कई पावर प्लांट में क्षमता से कम बिजली का उत्पादन हो रहा है. इस देशव्यापी कोयला संकट का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है. झारखंड में लगभग 450 से 500 मेगावाट बिजली की कमी हो रही है. इसलिए लोग बिजली का इस्तेमाल तभी करें, जब जरूरत हो.
MD ने लोगों से की अपील
अभी देश में राष्ट्रीय आपदा की स्थिति है, लोग बिजली की खपत कम करें. उन्होंने कहा कि इस साल ज्यादा बारिश के कारण कोयला खदानों में पानी भर गया है, जिसके कारण प्लांटों को कोयला मिलने में परेशानी हो रही है.
Comments
Post a Comment