पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
चतरा जिले में बिजली का कार्य कर रहे टेक्नो कम्पनी की पूरे जिले में किये गए कार्यों की बहुत जल्द जांच कराई जायगी । टेक्नो कंपनी ने चतरा जिले में अबतक सिर्फ लूटने का ही काम किया है। इस कंपनी द्वारा अनियमितता की काफी शिकायतें मिलने के बाद चतरा विधायक सह राज्य के श्रम एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता टेकनो कंपनी पर काफी नाराज दिखे ।
मंत्री भोक्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि हम चतरा को चारागाह नहीं बनने देंगे तथा बिजली आपूर्ति बहाल करने के नाम पर टेक्नो कंपनी ने विभाग के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी ठगने का काम किया है । इस कंपनी द्वारा लगाए गए बिजली आपूर्ति के दौरान काफी कमियां दिखी।
जैसा कि लोगों को यह बात अच्छी तरह से पता है कि इस कंपनी द्वारा कहि खम्भा नहीं है तो कहि तार नहीं, तार है तो कहि मीटर नहीं है।
इस प्रकार से चतरा जिले में बिजली का बड़ा टावर का निर्माण में भी घटिया सामाग्री के प्रयोग सहित कई अनियमितता की शिकायत प्राप्त हुआ है जो कि एक जांच का विषय है और मैं इस पूरे मामले का जांच जांच कराउंगा। ।
Comments
Post a Comment