पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
बिजली चोरी करने वालों की अब खैर नहीं
विभाग अब बिजली चोरी करने वालों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग और ट्रैकिंग करने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू किया जा चुका है. इस ट्रैकिंग सिस्टम को जेबीवीएनएल के एक्सपर्ट्स तैयार कर रहे हैं. यह सिस्टम बिजली चोरी की ऑनलाइन ट्रैकिंग करने में विभाग की मदद करेगा.
निगम के आइटी विभाग की मानें तो, इसके लिये सिस्टम बनाया जा रहा है. प्रोजेक्ट बड़ा है. इससे वृहत स्तर पर मॉनिटरिंग की जा सकेगी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रांसफॉर्मर में इसके लिये मीटर लगाने के साथ सिस्टम डेवलप किया जायेगा. प्रोजेक्ट बनने और लागू होने में समय लगेगा. पिछले कुछ समय से निगम की ओर से इसमें काम किया जा रहा है.विज्ञापन
3616 बिजली चोरों के यहां हुई छापेमारी, 750 पर एफआईआर
बिजली चोरों पर नियंत्रण के लिए झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड लगभग हर महीने छापेमारी कर रही है. न केवल छापेमारी की जा रही है बल्कि कार्रवाई भी हो रही है. बीते 15 दिनों की कार्रवाई के तहत 3616 बिजली चोरों के यहां छापेमारी हुई. इसमें से लगभग 750 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी की धाराओं के तहत एफआइआर की गयी. वहीं निगम ने राज्य भर से 15 लाख 299 रुपये की वसूली की. बता दें बिजली बोर्ड की कमायी का मुख्य स्रोत बिजली बिल भुगतान है. ऐसे में बिजली चोरी करने से निगम को इसमें घाटा होता है.
अब भी मिल रही कई तरह की ऑनलाइन सुविधाएं
पिछले साल से निगम की ओर से अधिकांश कार्य ऑनलाइन हो रही है. इसके लिये पिछले दिनों सुविधा एप की शुरूआत की गयी. जिससे उपभोक्ता जेबीवीएनएल के आधिकारिक वेबसाइट के जरिये भी उपयोग कर सकते है. जिसमें ऑनलाइन बिल जेनरेट करना, नये बिजली मीटर कनेक्शन, मीटर में उपभोक्ता का नाम बदलने, शिकायत, ट्रांसफॉर्मर जलने संबधी शिकायत, बिजली आपूर्ति की पूरी जानकारी, लाइव फीडर की ट्रैकिंग आदि उपलब्ध है
Comments
Post a Comment