पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
तरहसी प्रखण्ड के मिसिर पतरा और ओझा पतरा के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के द्वारा गलत तरीके से कई लोगो पर बिजली विभाग के द्वारा केश कर फाइन कर दिया गया साथ ही भारी मात्रा में बिल भी दिया जा रहा जिसके लिए इसके विरोध में ग्रामीणों ने एक जन सभा कार्यक्रम रखा जिसमे मुख्य अतिथि पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्यासी युवा नेता प्रदेश कोऑर्डिनेटर प्रोफेशनल विंग श्री रूद्र शुक्ला जी उपस्थित रहे ।।
कांग्रेस नेता श्री रुद्र शुक्ला ने कहा कि पूरे पांकी विधानसभा क्षेत्र सहित पलामू जिला के कई गाँवो में बिजली के भारी बिल सहित फर्जी केश की इस तरह की समस्या आये दिन देखनो को मिल रहा है जिससे ग्रामीण जनता को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है अगर जहाँ के लोगो ने बिजली का कनेश नही लिया है वहाँ पर बिजली विभाग के द्वारा जागरूकता शिविर लगाना चाहिए।
जिससे जो कोई भी बीजली का कनेक्शन नही लिया वो ले न कि आम जनता के ऊपर केश कर के उसे परेशान किया जाय ।
मिसिर पतरा और ओझा पतरा के कई लोगो का कनेक्शन होने के बाद भी उन पर केस कर दिया गया है और भारी मात्रा में बिल भी थमा दिया गया है और बहुत लोगो का डबल कनेक्शन भी है उन पर भी बिभागीय करवाई किया है जो बिल्कुल गलत है ।विज्ञापन
युवा नेता रुद्र शुक्ला ने बिभाग के वरिये पदाधिकारियों से बात किया पदाधिकारियों ने इस पर मिसिर पतरा और ओझा पतरा के विषय पर पुन्ह जाँच कर ग्रमीणों के लिए बिजली बेवस्था सुलभ हो उस दिशा में काम करने की बाते कहि ।।
मौके पर गोपाल साव जी सुधीर यादव जी भोला सिंह जी अरविंद साव जी मुकेश साव जी विशेश्वर मेहता जी संदीप मिश्रा जी इजराइल अंसारी जी राजू पाण्डेय जी चनरदेव पासवान जी कुंदन शुक्ला जी इंद्रदेव तिवारी जी दिग्विजय पासवान जी और भारी संख्या ग्रामीण उपस्थित रहे ।।
Comments
Post a Comment