पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
नावा बाजार के आदिम जनजाति बहुल क्षेत्र में एक माह पूर्व में जला ट्रांसफार्मर बिजली विभाग द्वारा नया नहीं लगाया तो आंदोलन
पलामू समाचार केंद्र
बबलू कुमार गुप्ता
नावा बाजार प्रतिनिधि
नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र के कंडा पंचायत स्थित आदिम जनजाति बहुल क्षेत्र कोरटा में बिजली ट्रांसफार्मर एक माह पूर्व में जल जाने के कारण कोटा गांव में अंधेरा कायम है ।वहां के ग्रामीणों में बिजली विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर नहीं लगने से काफी रोष है। लोग अंधेरा के साथ-साथ मोबाइल चार्ज में अन्य घरेलू उपयोग से वंचित हैं ।स्थानीय सिपाही परहिया ट्रांसफार्मर जलने की सूचना स्थानीय मुखिया सुनीता देवी व नावा बाजार जिला परिषद अनुज राम को दूरभाष से सूचित किया ।जहां दोनों जन प्रतिनिधि ने बिजली विभाग द्वारा 4 दिनों के अंदर नए ट्रांसफार्मर नहीं लगा तो तुकबेरा स्थित विद्युत सब स्टेशन में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम के साथ नावा बाजार थाना सूचित कर एनएच 98 मुख्य मार्ग करने की बात कही।विज्ञापन
Comments
Post a Comment