पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा नगर सह मंत्री रोहित देव के नेतृत्व में नीलांबर पितांबर विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक एस०के पांडे को परीक्षा विभाग में चल रही अनियमितता को अविलंब ठीक करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा नगर सह मंत्री रोहित देव के नेतृत्व में नीलांबर पितांबर विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक एस०के पांडे को परीक्षा विभाग में चल रही अनियमितता को अविलंब ठीक करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया जिसमें स्नातक खंड एक और स्नातकोत्तर खंड एक तथा तिन की परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि अभिलंब बढ़ाई जाए,ऑनलाइन फॉर्म भरने में हो रही परेशानी को अविलंब विश्वविद्यालय प्रशासन ठीक करें,सत्र 2017-20 ओल्ड कोर्स का परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि एवं परीक्षा की तिथि अभिलंब विश्वविद्यालय प्रशासन घोषित करें, अन्यथा विद्यार्थी परिषद छात्र हित को ध्यान में रखते हुए आंदोलन हेतु बाध्य होगी,परीक्षा नियंत्रक डॉ एस०के पांडे ने छात्रों को आश्वस्त किया,परीक्षा की तिथि बढ़ाई जाएगी।
Comments
Post a Comment