पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन आज भारतीय गैर सरकारी संघ एवं समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष डॉ. परमानन्द जोशी एवं डॉ. एस. डी. प्रसाद द्वारा राज भवन आकर राज्यपाल के आप्त सचिव श्री जे.पी. दाश को समर्पित किया गया।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन आज भारतीय गैर सरकारी संघ एवं समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष डॉ. परमानन्द जोशी एवं डॉ. एस. डी. प्रसाद द्वारा राज भवन आकर राज्यपाल के आप्त सचिव श्री जे.पी. दाश को समर्पित किया गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि कोरोना काल की विषम परिस्थिति में निजी विद्यालयों के शिक्षकों/कर्मियों तथा ट्यूशन के माध्यम से आजीविका चलाने वाले शिक्षकों की आर्थिक स्थिति अत्यन्त ख़राब हो गई है। वे विषम परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया गया है कि ट्यूशन के माध्यम से आजीविका चलाने वाले शिक्षकों को सरकार द्वारा जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा योजना से आच्छादित किया जाय। साथ ही सरकार द्वारा एक नियत समय के बाद पेंशन के रूप में कुछ राशि सुलभ कराया जाय।
Comments
Post a Comment