पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
चंदवा : टोरी जंक्शन रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं को बढ़ाते हुये बहाल करने हेतु झारखंड विकास समिति के द्वारा 8 सूत्री मांग पत्र टोरी रेल प्रबंधक के माध्यम से रेल मंत्रालय भारत सरकार, महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेल हाजीपुर बिहार,एवं डीआरएम धनबाद के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
जिस में टोरी शिवपुर लाइन पर यात्री ट्रेन चलाने टोरी रांची यात्री ट्रेन आवागमन बढ़ाने एवं यात्रियों के सामान ढोने के लिए पंजीकृत कुली रखने जैसी बातें लिखा गया है। ज्ञापन सौंपने में असगर खान, बाबर खान,नाज़िश खान,विक्की खान, रवि डे, रामयश पाठक, सत्येंद्र प्रसाद यादव शंकर बैठा, प्रमोद साहू समेत दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।
Comments
Post a Comment