पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
मगही को हटाए जाने पर सक्रिय युवाओं विधायक श्रीमती पुष्पा देवी को माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
दिनांक 11 08 2021 दिन बुधवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के नियमावली से पलामू के लिए हिन्दी और मगही को हटाए जाने पर सक्रिय युवाओं ने पाटन छतरपुर विधानसभा के विधायक श्रीमती पुष्पा देवी को माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा l
ज्ञापन के माध्यम से आनंद कुमार ने कहा कि जिन भाषाओं को नई नियमावली में स्थान दिया गया है उससे पलामू के लोगों का दूर दूर तक कोई सरोकार नहीं है l पठन-पाठन से लेकर दैनिक दिनचर्या में भी उन भाषाओं का प्रयोग नहीं किया जाता है l ऐसी परिस्थिति में यहां के युवाओं पर दूसरी भाषा थोपना सही नहीं है l अपने भविष्य की चिंताओं को लेकर यहां के छात्रों में रोष व्याप्त है l
ज्ञापन सौंपने वालों में आनन्द कुमार, साकेत कुमार, रंजीत कुमार, रमेश पांडेय, अविनाश हंस, मनीष मेहता, सूरज कुमार आदि छात्र शामिल रहे l
Comments
Post a Comment