पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू प्रमंडल के सभी सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में पानी बचाने और उसके विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793विज्ञापन
जल जीवन मिशन के तहत विश्व जल दिवस को लेकर शपथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जल जीवन मिशन के तहत विश्व जल दिवस-2021 को लेकर पलामू प्रमंडल के पलामू, लातेहार व गढ़वा जिलें में आज जल शपथ का आयोजन किया गया। प्रमंडल
सभी जिला, प्रखंड कार्यालय, विद्यालयों, सभी पंचायत भवनों में आयोजित जल शपथ में वहां के प्रधान द्वारा पानी बचाने और उसके विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ दिलाई गई।
सरकारी कार्यालयों/संस्थानों में कार्यालय प्रधान द्वारा शपथ दिलायी गयी। वहीं विघालयों में प्रधानाध्यापकों/शिक्षकों एवं विघार्थियों ने शपथ दिलाई।
सभी ने जल का समुचित उपयोग करने तथा पानी की हर एक बूंद का संचयन करने और कैच द रेन अभियान को बढ़ावा देने में पूरा सहयोग करने की शपथ ली। वहीं अपने परिवारजनों, मित्रों और पड़ोसियों को भी इसके विवेकपूर्ण उपयोग और उसे व्यर्थ नहीं करने के लिए के लिए प्रेरित करने संबंधी शपथ ली।
पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने प्रमंडल क्षेत्र के पदाधिकारियों व आमजनों को जल बचाने के लिए हर सकारात्मक कार्य करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि पानी की हर बूंद महत्वपूर्ण है। इसका संचयन आवश्यक है।
बता दें कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतू एहतियायत बरतते हुए जल जीवन मिशन के तहत विश्व जल दिवस-2021 को लेकर प्रमंडल क्षेत्र के पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिले में 19 से 22 मार्च तक विभिन्न गतिविधियों/कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाना है। इसके तहत 19 मार्च को निबंध प्रतियोगिता हुआ था। वहीं 20 मार्च को जल शपथ कराया गया। 21 मार्च को 10 चयनित ग्रामों में ग्रामीणों के साथ जल पर चर्चा की जायेगी। वहीं विश्व जल दिवस के अवसर पर 22 मार्च को सभी प्रखंड कार्यालय के सभागार में जल सहिया सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
आज के जल शपथ कार्यक्रम में प्रमंडल के संबंधित जिलों जल जीवन मिशन के जिला समन्वयक, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, प्रखंड समन्वयक, कार्यालयों के कार्यालय प्रधान, विद्यालय के शिक्षक, जलसहिया आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Comments
Post a Comment