पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
भीषण गर्मी के पूर्व ही पानी की समस्या पर रेस हुए विधायक,शहर में चल रही जलापूर्ति योजना के रख रखाव के लिए राशि उपलब्ध।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
पलामू में पारा चढ़ने के पूर्व ही पानी की समस्या उत्पन्न होने के पहले ही डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया सक्रीय हो गए हैं,शहरी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत आने वाले नगर निगम क्षेत्र के सुदना,बारालोटा,चैनपुर जलापूर्ति योजना में रख रखाव के लिए भारीभरकम राशि उपलब्ध कराने का कार्य किये हैं,इस क्रम में चैनपुर क्षेत्र के लिए ₹-2159554,सुदना-963605 एवम बारालोटा के लिए ₹-1367270 की राशि विधायक के अथक प्रयास से उपलब्ध हो सका है,आगे विधायक श्री चौरसिया ने बताया कि उन्होंने सरकार से हमेशा मांग भी किया है कि शहरी जलापूर्ति योजना फेज 2 बहुत ही महत्वपूर्ण है इसका भी जल्द से समाधान हो,पूर्व की भाजपा सरकार इन सभी समस्याओं पर काफी सक्रिय भूमिका निभा रही थी परंतु वतर्मान सरकार का जनता के मूल भूत सुविधा पर बिल्कुल ही सौतेला व्यवहार है,पलामू में खासकर डालटनगंज शहर के भीषण गर्मी के सवाल पर विधायक ने कहा कि चल रहे जलापूर्ति योजना के साथ साथ इस बार विभिन्न क्षेत्रों में टैंकर से पानी का वितरण किया जाएगा।
Comments
Post a Comment