पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
मेयर आशा लकड़ा ने जलापूर्ति से संबंधित समस्या के समाधान के लिए समीक्षा बैठक बुलाई तो रांची नगर निगम के नगर आयुक्त व संबंधित विभागीय अधिकारी बैठक में शामिल होने से कतराते रहे।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेयर आशा लकड़ा ने जलापूर्ति से संबंधित समस्या के समाधान के लिए समीक्षा बैठक बुलाई तो रांची नगर निगम के नगर आयुक्त व संबंधित विभागीय अधिकारी बैठक में शामिल होने से कतराते रहे। अब ये अधिकारी उन पार्षदों के वार्ड क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान करने के लिए भ्रमण कर रहे हैं, जो निगम परिषद की बैठक में विषय से विषयांतर होकर हंगामा कर रहे थे। क्या शेष पार्षदों के क्षेत्र में पानी की कोई समस्या ही नहीं है? ऐसा नहीं है कि रांची नगर निगम के अधिकारियों को ड्राई ज़ोन की जानकारी नहीं है। रांची नगर निगम हर वर्ष गर्मी के मौसम में 300-350 जगहों पर टैंकर से जलापूर्ति की सुविधा उपलब्ध कराता है। सभी वार्डों में टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति के लिए पॉइंट भी निर्धारित है। फिर भी अधिकारी इन पार्षदों के चक्कर में वार्ड भ्रमण कर रहे हैं। क्या इन तीन पार्षदों ने सभी वार्डों में जलापूर्ति की समस्या का समाधान करने का ठेका ले रखा है? अधिकारियों की इस कार्यशैली से स्पष्ट हो रहा है कि जलापूर्ति की समस्या के समाधान के लिए उनके पास कोई प्लानिंग ही नहीं है। यदि इसी प्रकार, रांची नगर निगम के अधिकारी एक-एक वार्ड की खाक छानते रहे तो महीना गुजर जाएगा।
निवेदक
महापौर कार्यालय,राँची नगर निगम, राँची।
Comments
Post a Comment