पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
विभागीय खींचतान का असर शहर की जलापूर्ति पर दिख रहा है। पानी की समस्या से धनबाद से लेकर झरिया तक के लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। कई दिन तक पानी की किल्लत बनी रहती है। शहर की लगभग साढे़ चार लाख और झरिया से केंदुआ-पुटकी तक सात लाख की आबादी आए दिन पानी की समस्या झेल रही है। जलापूर्ति के लिए जवाबदेह पेयजल विभाग, झमाडा और नगर निगम में समन्वय नहीं है। इसका खामियाजा आम जनता उठा रही है। यही कारण है कि जेएनएनयूआरएम शहरी जलापूर्ति का स्थानांतरण अभी तक पेयजल विभाग ने नगर निगम को नहीं किया है। जबकि यह दो महीने पहले ही हो जाना चाहिए था। इसको लेकर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने पेयजल विभाग के साथ बैठक भी की थी। सभी तैयारी पूरी हो गई थीं। लेकिन दो दिन पहले उपायुक्त ने कह दिया कि तीनों विभाग में आपसी समन्वय नहीं है, इसीलिए जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। जेएनएनयूआरएम शहरी जलापूर्ति योजना के तहत जामाडोबा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से 31 जलमीनारों से पानी मिलेगा।
इन जलमीनारों से होनी है जलापूर्ति
पेटिया गांव, भागाबांध कॉलेज, केंदुआडीह कसियाटांड़, पुराना एजेंट बंगला भागाबांध, बिहिडीह बीसीसीएल कॉलोनी, बोरागढ़, पुटकी जीएम ऑफिस, सियालगुदरी, लोयाबाद बीसीसीएल एरिया ऑफिस, न्यू ड्रिफ्ट, टाटा सिजुआ, तेतुलमारी, निचितपुर मैगजीन हाउस, निचितपुर टाउनशिप, बौआकला, पहाड़पुर, भूली जालान नगर, भूली डी ब्लॉक, भूली गायत्री मंदिर, नवाडीह, कसियाटांड़ टोला, दमकारबरवा, कुर्मीडीह, भेलाटांड़, बगुला, सबलपुर, राजा तालाब सबलपुर, मंझलाडीह व दामोदरपुर। पेयजल विभाग ने अभी तक जेएनएनयूआरएम शहरी जलापूर्ति योजना निगम को स्थानांतरित नहीं किया है। काफी समय हो गया है। इसको लेकर दो दिन तक बैठक भी हुई थी। एक बार फिर बात की जाएगी कि अभी तक यह क्यों नहीं हुआ।
सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त
Comments
Post a Comment