पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
डाल्टेनगंज--देश के त्रास्दी में मुल्क का जब विभाजन हुआ तब लोगों के बीच कोहराम मच गया। भीषण रक्तपात हुई,तय हो गया अब जाना ही$ पड़ेगा। पलायन शुरू हुई अपनो के बिछड़ने का मलाल,वह जगह जिस धूल में खेला वह आंगन जिससे बे इन्तहां मोहब्बत किया,ईद दशहरा बैशाखी में यारों के साथ मस्ती के पल और आज....सब कुछ छोड़ नयन में नीर लिए मायूसी के साथ अज्ञात जगहों के लिए रवानगी जहाँ सब कुछ नया नया, सिर्फ़ विश्वास उम्मीद भरोसा और वह राह जहाँ अपनो से सुना सलाह लिया भटकते पूछते नामधारी ब्रदर्स पाकिस्तान से पलामू पहुँचे। आपसी प्रेम भाईचारगी मेहनत से मुक़ाम हासिल किया।लोगों के बीच पहचान मिली,सम्मान शौहरत मिला वह सबकुछ मिला जो एक इन्शान को मिलना चाहिए। आज कबीर के ज्यों की त्यों धरि दीन्ही चदरिया छोड़ अलविदा कह गये। झारखण्ड विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी के छोटे भाई व शहर के सफल एवं कुशल ब्यवसायिक सोनू सिंह नामधारी के पिताश्री प्रीतम सिंह नामधारी का निधन हो गया।वाहेगुरुजी अपने जमात में यथोचित स्थान प्रदान करने की कृपा करें यही हमारी नानक देव से बारम्बार गुजारिश होगी। आज प्रीतम सिंह नामधारी जी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ दुनियाँ से कूच किये। इनकी सबसे बड़ी उपलब्धि शिक्षा व अध्यात्म जगत में रही जिसके थाती मेदिनीनगर के उच्च शिक्षण संस्थान है। झारखण्ड माटीकला बोर्ड एवं पलामू संगठन की ओर से अपनी अनुपस्थिति में प्रवास से अपने प्रतिनिधि भेज शोक संदेश प्रेषित एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।सतश्री अकाल....विज्ञापन
Comments
Post a Comment