पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
रामगढ़ जिले के रांची रोड निवासी पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी के मालिक प्रेमनाथ तिवारी के लापता पुत्र विजोश गुरप्रीत को शनिवार देर रात टाटानगर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली दुरंतो ट्रेन के बोगी ए-फोर से बागबेड़ा थाना और टाटानगर आरपीएफ थाना की पुलिस ने बरामद कर लिया। उसके पास से मोबाइल और लैपटाप भी बरामद किए गए गए।
पूछताछ में उसने बताया ट्रेन से मुंबई में पबजी गेम खेलाने वाले के पास जा रहा था। वह 12वीं कक्षा का छात्र है। बरामदगी के बाद स्टेशन पर उसके माता-पिता और अन्य रिश्तेदार पहुंचे थे। छात्र ने पुलिस को पूछताछ में बताया वह रामगढ़ से हावड़ा जाने वाली ट्रेन पर 25 दिसंबर को सवार हुआ।
इसके बाद वहां उसने अपनी मोबाइल का सिम फेंक दी। दूसरा सिम लिया। संतरागाछी से उसने पुरनेल जाने के लिए दुरंतो ट्रेन का टिकट लिया था। वहीं तकनीकी शाखा उसकी मोबाइल का लोकेशन हासिल कर रही थी। किसी माध्यम से सूचना मिली कि वह दुरंतो ट्रेन पर संतरागाछी से सवार हुआ है। ट्रेन टाटानगर रेलवे स्टेशन होते हुए गुजरेगी। टाटानगर आरपीएफ और बागबेड़ा थाना की पुलिस को सूचना दी गई। बागबेड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। टाटानगर स्टेशन पर दुरंतो ट्रेन के हर बोगी का खंगाला गया। छात्र एक बोगी में मिल गया। वह लैंपटाप लिए हुआ था।रामगढ़ थाना में उसके पिता ने लिखित शिकायत देते हुए बताया था पुत्र 25 दिसंबर की शाम घर से ट्यूशन जाने के लिए स्कूटी से निकला था इसके बाद नहीं लौटा। पुत्र की मोबाइल के दोनों सिम भी बंद मिले। खोजबीन में स्कूटी रामगढ़ के विजुलिया तालाब के पास फुटबाल मैदान में खड़ी मिली थी। लाल रंग की स्वेटर पुत्र पहने हुए है।
शिकायत के बाद रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार समेत अन्य अधिकारी सक्रिय हो गए। जमशेदपुर, रांची समेत कई जिले की पुलिस को लापता छात्र की सूचना भेजी गई। वहीं उसकी मोबाइल का लोकेशन तकनीकी शाखा से जुड़े पदाधिकारी लेते रहे!
Comments
Post a Comment