पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
पलामू: शहर के आबाद गंज में मिशन स्कूल के पीछे नेशनल कोचिंग नाम से एक शैक्षणिक संस्थान का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के बतौर अविनाश देव ने फीता काटकर उद्घाटन किया मौके पर उन्होंने कहा कि शहर में मैट्रिक और इंटर के लिए कोचिंग खोलना एक अच्छी पहल है पलामू के छात्रों को एक बेहतर सुविधा मिलेगी शिक्षा के क्षेत्र में पलामू हब बनेगा। पलामू के संस्थान में पढ़ने वाले छात्र पूरे देश भर में जिले का एक अलग पहचान बनायेंगे हमारा प्रयास है कि पूरे जिले के कोचिंग शिक्षक छात्राओं कि बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करेंगे और उन्हें हर संभव मदद कर आगे लाने का प्रयास करेंगे ।मौके पर निप्स एकेडमी के निदेशक सह पलामू कोचिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष निरंजन कुमार मेहता ने कहा कि एसोसिएशन हर शैक्षणिक संस्थान में एक स्कॉलर्स की स्थापना करेगी और सभी कोचिंग बच्चे को स्कॉलर्स बनाने में सहयोग करेंगे एसोसिएशन के मदद से हर वर्ष अधिक से अधिक मेधावी छात्र को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। कार्यक्रम में पलामू कोचिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मुकेश पुरी ने कहा कि शहर में इंटर और स्नातक की बहुत सारे कोचिंग है लेकिन इतने बड़े शहर में खासकर मैट्रिक की कोचिंग खुलना एक सराहनीय पहल है अब छात्रों को भीड़ की सामना नहीं करना पड़ेगा और बेहतर शिक्षा मिलेगी। नेशनल कोचिंग संस्थान के निदेशक रंजीत सिंह ने बताया कि अभी मैट्रिक और इंटर की निशुल्क क्रैश कोर्स करवाया जा रहा है इसके साथ पूरे शहर से कम फी में नए बैच को पढ़ाया जाएगा हमारे संस्थान में स्नातक और स्नातकोत्तर की गणित तथा अंग्रेजी पढ़ाने की हमारे संस्थान में उत्तम व्यवस्था है इसके साथ साथ नवोदय नेतरहाट तथा सैनिक स्कूल जैसे प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कराई जाएगी ।मौके पर आशीष मैथ क्लासेज के निदेशक आशीष कुमार नेशनल कोचिंग के शिक्षक राजीव नयन दुबे शशिकांत कुमार चंद्रकांति अभय नारायण तथा सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए।
Comments
Post a Comment