पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप ऑनलाइन होगा कार्यक्रमों का आयोजन
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 25 जनवरी 2022 को 12 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जायेगा.इस वर्ष यह कार्यक्रम आयोग द्वारा निर्धारित थीम मेकिंग इलेक्शन इंक्लूसिव,एक्सेसिबल एंड पार्टिसिपेटिव के अनुरूप मनाया जायेगा.पलामू जिले में कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तर से लेकर मतदान केंद्र तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
उक्त सभी कार्यक्रमों को सफल रूप से आयोजित करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशि रंजन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किये हैं.विज्ञापन
जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पंचायती राज विभाग,शिक्षण संस्थानों,एनएसएस,एनसीसी, एवं अन्य विभाग द्वारा विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.यह सभी कार्यक्रम ऑनलाइन मोड में किये जायेंगे.वहीं जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जहां उपस्थित लोगों के बीच राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी साथ ही शपथ को विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में भी शेयर किया जाएगा.ऑडिओ/विडिओ के माध्यम से लोगों को पोस्टल बैलट फैसिलिटी,ईवीएम वीवीपट से संबंधित जागरूक किया जायेगा.इसके अलावे डिस्ट्रिक्ट आइकॉन की सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए ऑडियो/वीडियो संदेश का प्रसारण भी किया जायेगा.
मतदान केंद्र पर होने वाले कार्यक्रम
मतदान केंद्र स्तर पर समारोह का आयोजन संबंधित बीएलओ द्वारा ऑनलाइन मोड में किया जायेगा.इस दौरान समारोह में उपस्थित लोगों के बीच राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी.वहीं नये वोटर्स के बीच इपिक कार्ड का वितरण किया जायेगा.सभी बीएलओ को विभिन्न माध्यमों से ईवीएम,वीवीपैट,वोटर हेल्पलाइन एप,एथिकल वोटिंग से संबंधित लोगों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है.
Comments
Post a Comment