पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी द्वारा भारत के प्रथम सीडीएस विपिन रावत सहित कुन्नूर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहिद हुए 13 राष्ट्र योद्धाओं को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर सभी शहीदों को याद किया गया।विपिन रावत के सर्जिकल स्ट्राइक ने राष्ट्र को दुश्मन के घर मे घुसकर मारने के हौसले को जन्म देने का काम किया था।यहीं एक वीर योद्धा रहे जिनके द्वारा चाहे म्यांमार में सर्जिकल स्ट्राइक हो या पाकिस्तान में घुसकर पाकिस्तान की सर्जिकल करना ये उनके हौसले और कुशल नेतृत्व से ही सम्भव हो पाया।हिंदुस्तान सदा यैसे वीर योद्धा का ऋणी रहेगा उक्त बातें परशुराम सेना के पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने श्रद्धांजलि सभा के बाद कही।मौके पर प्रदेश संरक्षक मुकेश तिवारी ने कहा कि विपिन रावत ने दुश्मन को कैसे बर्बाद किया जाता है ये देश को बतलाने का काम किया साथ ही उनके कुशल नेतृत्व ने भारतीय सेना में एक अलग ही ऊर्जा का संचार किया।प्रदेश अध्यक्ष सोनू मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रभक्त कभी मरते नहीं वो हमारे दिलों में सदा के लिए अमर हो जाते है।विज्ञापन
मौके पर प्रदेश संरक्षक घनश्याम तिवारी,जिला संरक्षक किशोर दुबे,गार्जियन रमेश तिवारी,जिला उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी,जिला संयुक्त सचिव रणजीत पाठक,अरबिंद पांडे,राहुल पाठक, अनूप तिवारी,ज्ञान रंजन राय, नीरज पाण्डेय ,सुधांशु पाठक अभिषेक रोशन,आशीष रंजन उपाध्याय सहित काफी संख्या में परशुराम वंशज उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment