पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
डाल्टेनगंज(07 फरवरी,सोमवार)संत मरियम स्कूल परिसर में भारत की मशहूर गायिका लता मंगेश्कर के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया l सर्वप्रथम उपस्थित शिक्षक शिक्षिका, छात्र छात्राओं ने 2 मिनट का मौन रखा तत्पश्चात् लता जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई l
स्कूल के चेयरमैन श्री अविनाश देव ने अपने संबोधन में कहा कि लता दीदी के निधन से पूरा देश मर्माहत है l अपनी सुरीली आवाज के लिए विश्व विख्यात लता जी का जाना पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है इसकी भरपाई भविष्य में कतई संभव नहीं है l लता दीदी आजादी के समय से ही अपने विभिन्न गानों से देशवासियों के दिल में अपने लिए खास जगह बना ली थी l इनके द्वारा गाया हुआ गाना "ऐ मेरे वतन के लोगों" को सुनकर आज भी लोगों के मन में देशभक्ति की भावना जागृत होती है और हृदय करुणा और वेदना से भर जाता है l अपनी काबिलियत और अथक परिश्रम से इन्होंने अपनी एक खास पहचान और देश में संगीत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया l राम श्याम बंधु ने ऐ मेरे वतन के लोगों गाकर सामुहिक श्रद्धांजलि दिये।विज्ञापन
इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य कुमार आदर्श, उप प्राचार्य एस बी साहा ,एन एन मिश्रा,सुधांशु सर दिव्या कुमारी ,निवेदिता कुमारी,
रौशन राज, गौरव तिवारी, सहित सभी शिक्षक और शिक्षिका ने उपस्थित रहे l
Comments
Post a Comment