पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
मां भारती के शूरवीरों के सम्मान में 51 कैंडल जलाकर एवं 2 मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि।
पूर्व सैनिकों, पलामू पुलिस, समाज के प्रबुद्धजनों एवं राष्ट्रप्रेमी भक्तों के द्वारा अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट केमांग सेक्टर में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों की शहादत के सम्मान में 51 कैंडल जलाकर एवं 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला ने किया। श्री शुक्ला ने कहा कि आज संपूर्ण राष्ट्र अपने शूरवीरों को नमन कर रहा है। जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देकर मातृ भूमि की रक्षा की। देश के प्रति उनके त्याग और बलिदान को देशवासी सदैव याद रखेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिक सह भाजपा जिलाध्यक्ष विजय नन्द पाठक, अविनाश देव जी निदेशक संत मरियम स्कूल, अविनाश वर्मा जी, मनोहर कुमार लाली, राजकुमार गुप्ता, राम नरेश प्रसाद सोनी, पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रांतीय संयुक्त सचिव, लालेश्वर राम, पुलिस मेंस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विक्रांत दुबे, क्षेत्रिय मंत्री मनोज पांडे, आरक्षी सिकंदर रवि, चितरंजन कुमार, ललन प्रजापति, समेत तमाम गणमान्य लोगों ने बहादुर सैनिकों के साहस को सलाम किया, और परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।विज्ञापन
Comments
Post a Comment