पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
कंडा मे स्वतंत्रा सेनानी स्व:केश्वर विश्वकर्मा के छठवीं पुण्यतिथि पर BDO समेत दर्जनो लोग ने उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
पलामू समाचार केंद्र
बबलू कुमार गुप्ता
नावा बाजार प्रतिनिधि
मैं इस धरती को नमन करता हूं,जिस धरती पर एक नहीं 10 स्वतंत्रता सेनानी थे,स्वतंत्रता सेनानी अमर रहे:बीडीओ
नावा बाजार कंडा मे स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय केश्वर विश्वकर्मा के छठवीं पुण्यतिथि पर नावा बाजार बीडीओ राकेश श्रीवास्तव,प्रमुख रविंद्र पासवान,जिला पार्षद अनुज राम,उप मुखिया गिरजा शंकर राम ने संयुक्त रूप से सभी लोगों ने स्वतंत्रा सेनानी चौक पर स्व: केश्वर विश्वकर्मा जी के प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । वही विश्वकर्मा जी के याद में 2 मिनट का मौन रखा गया । साथ ही स्वर्गीय किशोर विश्वकर्मा समेत कंडा गांव के दसों स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए, पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और स्वतंत्रता सेनानी के गांव अमर रहे, स्वतंत्रता सेनानी अमर रहे, के नारे से गूंज उठा उक्त मौके पर बीडीओ राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि सबसे पहले मैं इस धरती को नमन करता हूं । जिस धरती पर एक नहीं 10 लोग स्वतंत्रता सेनानी वह भी एक ही गांव के थे । और उस समय बीना संसाधन के एकता बनाते हुए, सभी लोगों ने अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई लड़ी,और जेल भी गए, इसके बाद देश को आजाद कराने में भागीदारी निभाई । मैं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए मैं इस धरती को भी नमन करता हूं जिस गांव में एक नहीं 10 स्वतंत्र सेनानी एक ही गांव के थे । आज के दौर में डेवलपमेंट करने के लिए घर के सभी परिवार को शिक्षित होना अनिवार्य है । तभी आप आने वाले समय में तरक्की कर सकते हैं । वही स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा जो र्पुव में विकास की खिंचीं गई लकीर है उसे जब-तक पुरा नही होता है ,तब तक इनका सपना पूरा अधुरा है। हम सब मिलकर स्वतंत्रता सेनानियों के सपना पूरा करेंगे और इस गांव को विकसित किया जाएगा ।
वही प्रमुख रविंद्र पासवान, जिला पार्षद अनुज राम ने भी स्वर्गीय विश्वकर्मा जी के पुण्यतिथि पर याद करते हुए उनके जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला ।विज्ञापन
मौके पर - भावी मुखिया प्रत्याशी मनोज यादव, धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू मेहता, सत्यनारायण विश्वकर्मा, ममता खलिफा ,रमेश विश्वकर्मा, जय प्रकाश मेहता,अवतार साव, नंदलाल मिश्रा,शंकर विश्वकर्मा,जय गोविंद साहू,दीपक विश्वकर्मा,गुड्डू भारती, समेत सैकड़ों महिला पुरुष श्रद्धांजलि देने में शामिल थे ।
Comments
Post a Comment