पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
दिनांक 27 जनवरी 2022 को पाटन छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायिका श्रीमती पुष्पा देवी के पिताजी के ब्रह्मभोज के मौके पर माटी कला बोर्ड झारखंड के सदस्य ,संत मरियम स्कूल के चेयरमैन श्री अविनाश देव ने कार्यक्रम में उनके पैतृक गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया l विज्ञापन
इस मौके पर अपने संबोधन में श्री देव ने कहा कि कि प्रत्येक मनुष्य को एक निश्चित जीवन की अवधि प्राप्त हुई है l हम सभी को प्राप्त इसी अवधि में कुछ अच्छा कर गुजारना है ताकि हमारे बाद लोग हमारे अच्छे कर्मों की वजह से हमें सदैव याद रखें l सही समय पर मृत्यु को प्राप्त होना भी हमारे और आपके अच्छे कर्म का नतीजा है क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि जब भगवान के पास अच्छे लोगों की कमी हो जाती है तो धरती से साफ सुथरे हृदय , कर्तव्यनिष्ठ , ईमानदार व्यक्ति को अपने पास जल्दी बुला लेते हैं l
श्री देव ने उनकी पुत्री सह वर्तमान विधायिका को सांत्वना देते हुए कहा कि आपके अच्छे कार्यों को देखकर वे स्वर्ग से भी आप को आशीर्वाद प्रदान करेंगे इसलिए आपको सदैव अनवरत और बेहतर कार्य करते हुए उनके कीर्ति को और फैलाना है l
भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे l
Comments
Post a Comment