पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू के एक ऐसे हस्ताक्षर जो सामंती धाक के बीच जनता दल के टिकट पर जेल से चुनाव लड़े और 1989 में पलामू संसदीय सीट से चुनकर लोकसभा के मुखर आवाज बने। जहाँ मंडल डैम का आवाज आज भी गूंज रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के 05 जनवरी 19 को शिलान्यास के बावयुद यथावत अधूरा पड़ा है मण्डल डैम का कार्यकलाप।सुखा पलामू भूखा पलामू के अधूरे सपने संजोये वैश्विक महामारी कोरोना सोमवार के रात साढ़े 9 वजे मेदिनीरॉय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में समाजवादी चिंतक एकीकृत बिहार के मंत्री श्री जोरावर राम को अपना ग्रास बना लिया।सदा सदा के लिए पलामू के धरती से बुनियादी सवालों के साहसिक आवाज़ गुम हो गया। आज भी डाल्टेगंज के प्रमुख चौक चौराहों पर उनकी मांगों का बड़ा बड़ा हॉर्डिंग टंगा हुआ दिखता है। ऐसे ब्यक्तित्व को जाना गरीब गुरबों के आवाज़ को जाना है और पलामू के खासकर समाजवादियों के लिए अपूरणीय छति है।
मैं झारखंड माटीकला बोर्ड, झारखंड सरकार,अपने संत मरियम आवासीय विद्यालय परिवार व प्राइवेट स्कूल असोशिएशन झारखंड कि ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। पीड़ित परिवार के साथ मेरी गहरी संवेदना है कुदरत दुःख बर्दाश्त करने कि ताक़त दें।
Comments
Post a Comment