पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
अपनों को खोने का गम बड़ा ही दुखदाई होता हैं उनकी कमी जीवन मे पूरी कर पाना काफी कठिन हैं परन्तु ये जीवन की एक अमिट सच्चाई है जिसे कोई नहीं झुठला सकता कि एकदिन सभी को जाना है।उक्त बातें परशुराम सेना युवा वाहिनी द्वारा आहूत शोक सभा में राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के पलामू जिला संरक्षक रवि शर्मा ने कही।प्रदेश संरक्षक मुकेश तिवारी ने कहा कि सेना परिवार अपनों के खोने का दर्द तो कोई दूर नहीं कर सकता परन्तु पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होकर उसकी हौसला अफजाई तो कर ही सकता है।मौका था बीते एक महीने में सेना परिवार के करीबियों की मौत पर श्रद्धांजलि का।
शोक सभा में सतेंद्र तिवारी प्रदेश सलाहकार की माता जी,प्रदेश संरक्षक अमित उपाध्याय जी के बाबा एवम छोटन उपाध्याय जी के चाचा
,जिला संरक्षक विजय मिश्रा जी के छोटे भाई बबलु मिश्रा जी और रुद्र शुक्ला के चाचा देवेन्द्र शुक्ला जी को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया।शोकसभा में प्रदेश संरक्षक अमित उपाध्याय,अनुशासन समिति प्रभारी अमित तिवारी,बीजू मिश्रा,ब्रजेश तिवारी,सुधीर तिवारी,बिकास दुबे,गुडू तिवारी,आशुतोष तिवारी,अजय पांडे,अजय शुक्ला,चंद्रप्रकाश शुक्ला,आदर्श शुक्ला,प्रिंस तिवारी,राहुल मिश्रा,जयप्रकाश दुबे,नीतीश मिश्रा, अजय शंकर ओझा,स्वेतकेतु तिवारी,आशुतोष तिवारी,रोहित सोनी सहित सेना परिवार के काफी सदस्य उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment