पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
सोनू सिंह नामधारी इंडीयन रोटी बैंक द्वारा मां भारती के शूरवीरों के सम्मान में 101 कैंडल जलाकर एवं 2 मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि।
इंडियन रोटी बैंक झारखंड की पलामू इकाई द्वारा मां भारती की रक्षा में शाहिद सीडीएस विपिन रावत सहित अन्य सैनिकों की शहादत के सम्मान में 101 कैंडल जलाकर एवं 2 मिनट का मौन रखकर महिंद्रा आर्केड बिल्डिंग मे श्रद्धांजलि दी गई।विज्ञापन
इस अवसर पर आईआरबी के झारखंड संयोजक दीपक तिवारी ने बताया कि आज भी हमारे कानों में वह शब्द गूंजती है। "पहली गोली हमारी नहीं होगी, पर उसके बाद हमारी गोलियों की गिनती नहीं होंगी हम सबों के बीच नहीं हैं इस अवसर पर आईआरबी के राज्य समन्वयक ने कहा की भारतीय फौज की आधुनिकीकरण के रचैता और विश्व की सबसे बड़ी फौज को पीछे हटने पर मजबूर करने वाले सीडीएस विपिन रावत सहित सभी शहीदों का कर्ज हम देशवासी कभी नहीं उतार पाएंगे।दीपक तिवारी ने कहा की आने वाली पीढ़ियां इनके सपनो को पूरा करेंगी।आईआरबी के झारखंड संरक्षक सोनू सिंह नामधारी ने कहा की सीडीएस विपिन रावत सहित शहिद सैनिक कभी मर नही सकते।जब जब देश की अस्मिता खतरे में होगी विपिन रावत जैसे नेतृत्वकर्ता सैनिकों में अदम्य ऊर्जा का प्रसार करते रहेंगे।सोनू नामधारी ने कहा की जब जब इस देश पर कोई विपदा आई है तो उस अवसर पर अमर शहीद विपिन सिंह रावत जैसे नेतृत्वकर्ताओं ने विपक्षी को परास्त करने का जवाब दिया है। इस मौके पर संरक्षक सोनू सिंह नामधारी संयोजक दीपक तिवारी पलामू कोऑर्डिनेटर मनीष यादव राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य साहब सिंह नामधारी श्याम जी नामधारी दिलीप गुप्ता अनिल तिवारी संतोष गुप्ता विपिन उपाध्याय राकेश कुमार आदि उपस्थित थें
Comments
Post a Comment