पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू पत्रकार परिषद के महासचिव श्री सत्येंद्र कुमार मिश्रा के पिताजी स्व: मदन मोहन मिश्रा जी के दिवंगत आत्मा की शांति के लिए पलामू पत्रकार परिषद के द्वारा सूचना भवन में दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई, साथ ही उनके परिवार को इस दुःखद घड़ी में शक्ति प्रदान करने की कामना की। सूचना भवन परिसर में कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। मौके पर केतन आनंद, सैकत चट्टोपाध्याय, गुरु तिवारी, आशुतोष कुमार पांडे, नीलकमल, नीरज, अमित कुमार बंटी, करुणा करण आदि उपस्थित हुए।विज्ञापन
Comments
Post a Comment