पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
आज शाम 05:30 बजे पुलिस लाइन, शहीद स्मारक, मेदिनीनगर में पूर्व सैनिकों, पलामू पुलिस एवं राष्ट्रप्रेमी भक्तों द्वारा अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट केमांग सेक्टर में शहीद हुए सेना के 7 जवान क्रमश: हवलदार जुगल किशोर, राइफलमैन विशाल शर्मा, राइफलमैन अक्षय पठानिया, राइफलमैन अरुण कटृल, राइफलमैन राकेश सिंह, राइफलमैन अंकेश भारद्वाज एवं गनर गुरबाज सिंह की शहादत के सम्मान में 51 कैंडल जलाकर एवं 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी जाएगी। आप सभी राष्ट्रप्रेमी भक्तों से आग्रह है कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर अपने शूरवीरों को नमन करें। जय हिंद वंदे मातरम।
बृजेश कुमार शुक्ला
गौरव सैनिक
पलामूविज्ञापन
Comments
Post a Comment