पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
धर्मेंद्र कुमार सिंह
सदर प्रतिनिधि
उर्दू अदब के लोकप्रिय साहित्यकार व प्रगतिशील लेखक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली जावेद का निधन 1 सितंबर को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हो गया। अली जावेद साहित्यकर्म को राजनीति से अलग करके नहीं देखने वालों में एक थे। प्रगतिशील लेखक संघ ने संघ के 17 वें महाधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया था। अली जावेद एन सी पी यू एल के अध्यक्ष एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के उर्दू भाषा के विभागाध्यक्ष के रूप में अपना योगदान दिया था।विज्ञापन
अली जावेद साहब सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। साहित्यिक जगत के शिखर पर रहने के बावजूद उनमें विनम्रता और सरलता की झलक मिलती है। उनका जीवन मानवीय मूल्य को उजागर करने और राजनैतिक तौर पर लोकतंत्रात्मक गणराज्य, समाजवादी व पंथनिरपेक्षता के प्रति समर्पित था।
जब देश की राजनीति के केंद्र से आम आवाम गायब है ऐसे में अली जावेद साहब हमसे बिछड़ना प्रगतिशील आंदोलन के लिए सबसे बड़ी क्षति है।
उक्त बातें अली जावेद के निधन पर आयोजित शोक सभा में उपस्थित लोगों ने अली जावेद क
Comments
Post a Comment