पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
किसान संगठनों के आह्वान पर आंदोलन के दौरान अब तक शहीद हुए 29 किसानों की स्मृति मे आयोजित श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम आज पुरे झारखंड मे दो सौ से अधिक जगहों पर आयोजित किया गया.इन आयोजनो मे किसान संगठनों के अलावा ट्रेड यूनियनों, छात्र-युवा और महिलाओं के संगठनो, सांस्कृतिक और सामाजिक संगठनों ने भागीदारी की
इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शहीद किसानों को याद करते हुए उनके बलिदान को ब्यर्थ नहीं जाने देने का संकल्प व्यक्त किया गया. साथ ही इस बात पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया कि इस कड़ाके की ठंड में और कोरोना महामारी के खतरे के बावजूद सरकार किसानों की जायज मांगों को मानने के बजाय उनके खिलाफ झुठा प्रचार कर टकराव का रास्ता अपना रही है. सामाजिक और जन संगठनों का साझा मंच और ट्रेड यूनियनों ने इस बात का एलान किया किया कि देश के अन्नदाता इस संघर्ष मे अकेले नही है और हम इस ऐतिहासिक किसान आंदोलन के साथ अपनी पुरी एकजुटता का इजहार करते हैं.
राजधानी रांची मे आज कई स्थानों परश्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया. सीसीएल और आईआईसीएम मे आज रविवार रहने के बावजूद सैकड़ों कोयला श्रमिकों ने श्रद्धांजलि सभा में शिरकत की एचइसी मे राजेंद्र भवन के पास श्रद्धांजलि सभा की गई. मुख्य कार्यक्रम अल्बर्ट एक्का चौक पर आयोजित किया गया. जिसमे मौके पर दयामनी बारला, प्रकाश विप्लव, अनिर्वान बोस, एम एल सिंह, भुवनेश्वर केवट, अनिल अंशुमन,दामोदर तुरी, नवीन चौधरी,सुशांत मुखर्जी, मो. ईकबाल, प्रफुल लिंडा, कनक चौधरी, विरेन्द्र कुमार, के. पी. राय, वीणा लिंडा, रेणु प्रकाश,आइती तिर्की, शांति सेन सरिता, नौरीन,विजय वर्मा, सुमंत साहु समेत दर्जनों लोगों ने हिस्सा लिया.
प्रकाश विप्लव द्वारा प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब न्युज पोर्टल के लिए जारी
Comments
Post a Comment