पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
नावाबाजार के पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव की आत्मा शांति तथा मौत की उच्च स्तरीय जांच को लेकर गुरुवार को सतबरवा के युवाओं के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च मेलाटाड काली मंदिर से शुरू होकर क्रांति चौक , महावीर चौक, पुरानी मस्जिद होते हुए पुन: अपने गंतव्य स्थान पर आकर संपन्न हो गई ।वही पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव के आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।इस दौरान पलामू एसपी मुर्दाबाद ,पलामू डीटीओ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव की मौत का उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि सत्यता सामने आ सके। इस मौके पर महेश यादव, आशीष सिन्हा ,राजेंद्र सिंह चेरो ,अजय उरांव ,अशोक यादव, विजय पाठक ,राहुल दीवाना ,वशिष्ठ पासवान,पप्पू सिंह, चंचल यादव, सेठा यादव, अनिल प्रसाद समेत कई लोग शामिल थे।विज्ञापन
Comments
Post a Comment