पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
बोकारो दौरा क्रम में मुख्यमंत्री सेक्टर चार स्थित शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन रविवार को बोकारो भ्रमण पर रहे। दोपहर बाद वह सेक्टर चार स्थित अपने पारिवारिक मित्र श्री शंभुनाथ यादव के घर पहुंचे। उन्होंने श्री यादव के छोटे सुपुत्र स्व. प्रकाश कुमार के असामयिक निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी से बाहर निकलने के लिए ढांढस भी बंधाया। बाद में, *माननीय मुख्यमंत्री अपने परिवारिक डॉक्टर डॉ. विभूति* से भी मिले तथा चिकित्सीय मुद्दों तथा अन्य पारिवारिक मुद्दों पर चर्चा की।
इससे पूर्व बोकारो हवाई अड्डे पर माननीय मुख्यमंत्री को *गार्ड ऑफ ऑनर* दिया गया। माननीय मुख्यमंत्री के आगमन पर विधि व्यवस्था दुरुस्त रही। प्रयाप्त संख्या में मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक कोलांचल क्षेत्र श्री प्रभात कुमार, उपायुक्त श्री राजेश सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री चंदन झा समेत जिले के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment