पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
देश में पिछले 6 दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमत लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल और डीजल की कीमत तो आसमान छू ही रही थी, इसी बीच सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भी बड़ा इजाफा करने का फैसला लिया है। सोमवार से रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा मिलेगा। दिल्ली में इसकी कीमत अब 769 रुपये होगी। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ जगहों पर इसके दाम 90 से 100 रुपयों के बीच है। मध्य प्रदेश में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार हो गई है। जबकि मुंबई में पेट्रोल 95 रुपये में बिक रहा है। इन दामों की रोज समीक्षा की जाती है। वहीं LPG गैस के दामों की15 दिनों में समीक्षा की जाती है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल और प्राकृतिक गैस के बढ़ते दामों के कारण भारत में भी इसकी कीमत में तेज बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि आलोचकों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल पर भारी केंद्रीय और राज्य के करों की वजह से दाम इतने ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।
Comments
Post a Comment