पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
रमना मंडल अध्यक्ष बलजीत सोनी तथा पंकज सिंह की ओर से खाद आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव के किसान विरोधी यह बयान की धान में नमी है इसलिए 15 दिसंबर से खरीद की जाएगी इस वक्तव्य की निंदा करती है !
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
रमना मंडल अध्यक्ष बलजीत सोनी तथा पंकज सिंह की ओर से खाद आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव के किसान विरोधी यह बयान की धान में नमी है इसलिए 15 दिसंबर से खरीद की जाएगी इस वक्तव्य की निंदा करती है !
इस संबंध मे प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र के माध्यम से अवगत कराया !
देहाती कहावत है जेकर पैर न फटी बेआई वो क्या जाने पीर पराई !
किसानों की आय का मुख्य स्रोत धान किसानों के पास तैयार है अगली फसल की बुआई तथा अन्य आवश्यक खर्च के लिए दूसरा कोई अन्य विकल्प नहीं होने के कारण किसान आवने पौने दाम में स्थानीय क्रेताओं के पास बेचने को विवश है और वहीं धान स्थानीय क्रेताओ के द्वारा खरीदकर पैक्स में बेचे जाते हैं! इसका लाभ सीधा किसान नहीं बिचौलिया खा रहे हैं!
लड़ मरे बैला बईठल खाए सुरग ! मंत्री जी को धान खरीद विलम्ब से शुरू करना किसानों के प्रति नहीं बल्कि बिचौलियों के लाभ के प्रति सोच को दर्शाता है! पिछले साल गढ़वा जिला में अन्य साल की अपेक्षा अधिक खरीद का रिकॉर्ड देख पीठ थपथपाते नहीं थकती थी वर्तमान सरकार !इसलिए कि उनके लोग किसान से खरीदकर रायपुर राइस मिल मे बेचने के बजाय जिले के कई धान क्रय केंद्र पर एक एक बिचौलिय हजारों क्विंटल धान बेचे थे जिसका सीधा लाभ वर्तमान सरकार को भी पैक्स के लोगो के माध्यम से पहुंचा था ! अब समझ में आई बिलम्ब से धान क्रयकेंद्र खोलना किसानों को विवस करना ताकि धान किसान बिचौलिय को जल्दी दे दे !
मगर किसानो के हितो की रक्षा के लिए भारतिय जनता पार्टी इस किसान विरोधी सरकार को चैन से बैठने नही देगी !
Comments
Post a Comment