पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
ठेले पर बाइक खींचकर व कंधे पर सिलिंडर रखकर एवं साईकल रैली निकाल कर केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में
घरेलू गैस सिलेंडर एवं पेट्रोल डीजल के कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के द्वारा ठेले पर बाइक खींचकर व कंधे पर सिलिंडर रखकर एवं साईकल रैली निकाल कर केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया वही केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की ।
एनएसयूआई का यह विरोध प्रदर्शन सिंघमोड चौक से प्रारंभ हुआ जो सुलांकि चौक के पेट्रोल पंप के सामने समाप्त हुआ । इस दौरान एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि सत्ता में आने के लिए नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल डीजल एवं गैस की कीमत के लिए जो कहा था वह सत्ता में आने के बाद भूल गए। जिस प्रकार से पेट्रोल डीजल एवं गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है इससे आम जनता में भारी रोष है। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम आदमी पर पड़ रहा है उनकी आर्थिक कमर टूट रही है परंतु सरकार इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है जनता का दर्द उसे दिखाई एवं सुनाई नहीं दे रहा है।
टेक्निकल यूनिवर्सिटी उपाध्यक्ष अमन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं पेट्रोल डीजल एवं गैस की कीमतें जिस प्रकार से बढ़ रही हैं वह सरकार की विफलता को दर्शाता है। मौके पर इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदनां,आकाश रजवार, अमन यादव, रवि राज,अमृत, विजय, बिस्वजीत साहा, अभिजीत बाउरी, राहुल महतो, शुभम यादव, शैनतानु लाल यादव, सचिन मिंज, अभिमन्यु मिंज, शिवम, अभिषेक, सुनील, रेहान आलम,चंदन भारती, सूरज जैसवल, सुनील,,आशीष लोहरा, आशीष कुमार, समीर कुमार, शिवम् शिंह, अजय कच्छप, सोनू मौजूद थे।
Comments
Post a Comment