पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बेहिसाब बढ़ती कीमतों को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता श्री अजय नाथ शाहदेव ने आज सरायकेला खरसावां के जिला परिसदन में मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ प्रेस वार्ता किया
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बेहिसाब बढ़ती कीमतों को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता श्री अजय नाथ शाहदेव ने आज सरायकेला खरसावां के जिला परिसदन में मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ प्रेस वार्ता किया।
श्री शाहदेव ने पत्रकारों को पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर जिले में पार्टी के द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा विस्तार से बताया।
श्री शाहदेव ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। यूपीए सरकार के शासन काल के तुलनात्मक वर्तमान में कच्चे तेल की कीमत आधी हो गई है फिर, क्यों मोदी सरकार इसका लाभ आम जनता को नहीं दे रही है?
नोटबंदी की मारी जनता अभी उबर भी नहीं पाई थी कि कोरोना आ गया, उस पर राहत देने की जगह मोदी सरकार ने टैक्स पर टैक्स बढ़ा कर लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।
लोगों को झूठे सपने दिखाने वाले मोदी सरकार के सभी दावे फेल हो गए हैं। महंगाई को चरम पर ले जाने वाले भाजपा सरकार की असलियत को कांग्रेस पार्टी जनता के बीच लाएगी।
संवाददाता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष श्री छोटराय किस्कू,शिवा दास, राहुल मोदी, अनामिका सरकार,के पी तिवारी,अजमल बलखी,सुदाम बोदरा, रायबहादुर सिंहदेव, तसलीमा मल्लिक,सुशेन मार्डी,बिपद तारन महतो,ब्रजेश सिंह,बिजय गोराई सहित अनेक कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment