पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
कच्चे तेल के दाम 9 साल के रिकॉर्ड स्तर पर, कीमत 116 डॉलर, पेट्रोल-डीजल 30 रुपये लीटर महंगे होने के कयास
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई दिनों से जंग जारी है. इसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल पर भी पड़ रहा है. इसकी कीमतें 9 साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी है. आज कच्चे तेल के दाम में 3.38 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है. 2013 के बाद आज पहली बार कच्चे तेल की कीमत में 116.3 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है. डब्लूटीआई की बात करें तो 2.59 फीसदी की बढ़त के साथ इसकी कीमत 113.2 डॉलर प्रति बैरल हो गयी है.विज्ञापन
आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में 30 रु. की बढ़ोतरी संभव
यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण अमेरिका समेत कई देश स्ट्रेटजिक रिजर्व का सहारा ले रहे हैं. युद्ध की आशंका के बाद भी शेयर बाजार में ब्रेट क्रूड में तेजी देखने को मिल रही है. कच्चे तेल के दाम हर दिन रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच जा रहे हैं. इसके चलते भारत में जल्द पेट्रोल और डीजल महंगे होने के आसार है. रिपोर्ट्स की मानें तो जिस तरह कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दामों में आने वाले समय में 30 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा का इजाफा हो सकता है.
Comments
Post a Comment