पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
मेदिनीनगर:-पलामू प्रमंडल में अपनी खोई गरिमा फिर से पाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने कमर कस ली है. इसकी शुरुआत रविवार को छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से हुई. छतरपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित हाईस्कूल मैदान में जनसभा की गई.जनसभा में बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर, पूर्व सांसद घूरन राम सहित अन्य पार्टी नेता शामिल हुए।मौके पर बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी नौटंकीबाज हैं. उन्होंने आज तक जितने भी वादे किए, उसमें से एक भी पूरा नहीं किया. उन्होंने इस सभा स्थल से ही झारखंड में सदस्यता अभियान की शुरुआत की।तेजस्वी यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सभी के खाता में 1500000 रुपए देने की बात की थी, लेकिन आज तक किसी के खाते में फूटी कौड़ी भी नहीं आई. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के केंद्रीय अध्यक्ष लालू यादव आज पटना पहुंच चुके हैं. यह एक सुखद संदेश है. उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल के 9 विधानसभा क्षेत्रों में फिर से राजद का परचम लहराना उनका उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र भी राजद के कोटे में है. यहां से राजद ही जीते ऐसा सभी कार्यकर्ताओं को प्रण करना होगा।महंगाई के मुद्दे पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि एक समय था, जब महंगाई भाजपा को डायन लगती थी, लेकिन अब यही महंगाई महबूबा की तरह दिखती है. महंगाई की मार से अब लोगों को घर चलाना मुश्किल हो गया है।पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर हम अलग झारखंड बनने के बाद से कोई विकास नहीं हुआ. पलामू का छतरपुर बिजली और सिंचाई के मामले में अभी भी काफी पीछे रह गया है. झारखंड के लोग तेजस्वी, लालू प्रसाद यादव औऱ राबड़ी देवी की ओर देख रहे हैं. 2024 में झारखंड में राजद की सरकार बने, इसके लिए 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ना होगा. पलामू प्रमंडल के 9 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने से काम नहीं चलेगा.मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
Comments
Post a Comment