पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
वर्त्तमान समय मे अंतराष्ट्रीय बाजार में जहां एक तरफ कच्चे तेल के दाम में भारी कमी आई है, वहीं दूसरी तरफ डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस के दामो में अप्रत्याशित ऐतिहासिक वृद्धि केंद्र सरकार के नियत और नीति को दर्शाता है।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
वर्त्तमान समय मे अंतराष्ट्रीय बाजार में जहां एक तरफ कच्चे तेल के दाम में भारी कमी आई है, वहीं दूसरी तरफ डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस के दामो में अप्रत्याशित ऐतिहासिक वृद्धि केंद्र सरकार के नियत और नीति को दर्शाता है। "बहुत हुई महंगाई की मार" का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा अब अपने ही नारे को भूल चुकी है। देश के अन्नदाता किसानों के आंदोलन के प्रति केंद्र सरकार के उदासीन रवैये के कारण अब तक देश के लगभग 250 किसानों (आंदोलन प्रारम्भ होने से लेकर) की मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के जन विरोधी नीतियों के कारण पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के कीमत में हुई बेतहाशा वृद्धि के विरोध में, देश के अन्नदाता किसानों के साथ केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे सौतेले व्यवहार के विरोध में एवं देश मे हर तरफ व्याप्त महंगाई के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा राज्यव्यापी आंदोलन करना सुनिश्चित किया गया है। इसी क्रम में आगामी *दिनांक 28 फ़रवरी 2021 को राज्य के सभी जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस एवं 01 मार्च 2021 को सभी जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना सह प्रदर्शन* का आयोजन किया जाएगा।
-विनोद कुमार पाण्डेय, महासचिव सह प्रवक्ता, केन्द्रीय समिति, झा.मु.मो.
Comments
Post a Comment