पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
1 अप्रैल से हवाई सफर महंगा होने वाला है। नागर विमानन महानिदेशालय घरेलू यात्रियों के लिए यात्रियों के लिए 40 रुपये बढ़ा दिये हैं। हवाई टिकट में एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस को बढ़ाया गया है। ये एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस अंतर्राष्टीय यात्रियों के लिए 114.38 रुपये होगी।
एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस का इस्तेमाल एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए किया जाता है। अब एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस के लिए घरेलू यात्रियों से 200 रुपये लिए जाएंगे। वहीं, अंतर्राष्टीय यात्रियों को 12 डॉलर देने होंगे। ये नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी।
एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस वैसे हर यात्री से ली जाती है लेकिन कुछ यात्रियों को इससे छूट दी जाती है। इनमें 2 साल से कम उम्र के बच्चे, डिप्लोमेटिक पासपोर्ट रखने वाले अधिकारी, ऑन ड्यूटी एयरलाइन क्रू और एक ही टिकट के जरिए पहली फ्लाइट के 24 घंटों के अंदर दूसरी कनेक्टिंग फ्लाइट लेने वाले ट्रांजिट यात्रियों को इसमें छूट मिलती है।
एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस को हर छह महीने बाद रिवाइज किया जाता है। सितंबर 2020 में एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस 150 रुपये से बढ़ाकर 160 रुपये यानी 10 रुपये बढ़ाई गई थी। वहीं, अंतर्राष्टीय यात्रियों के लिए यह 4.95 डॉलर से बढ़ाकर 5.20 डॉलर की गई।
Comments
Post a Comment