पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
निदेशक सूडा, उपायुक्त रांची, डीडीसी रांची सहित सभी पदाधिकारियों ने श्रमदान कर चलाया स्वच्छता अभियान
पौधारोपण कर पदाधिकारियों ने दिया क्लीन एन्ड ग्रीन संदेश
उपस्थित जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने लिया स्वच्छता शपथ
सोमवार, दिनांक- 02.11.2020 को रांची के रुक्का डैम किनारे से गंगा उत्सव 2020 कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। निदेशक सूडा श्री अमित कुमार, उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन, उप विकास आयुक्त श्री अनन्य मित्तल, एसडीएम रांची सुश्री समीरा एस सहित उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने श्रमदान कर डैम के किनारे पर फैले कचरे की साफ - सफाई करते हुए गंगा उत्सव का शुभारंभ किया। स्वच्छता अभियान के पश्चात निदेशक सूडा, उपायुक्त रांची सहित सभी पदाधिकारियों ने पौधारोपण कर क्लीन एन्ड ग्रीन का संदेश दिया।
सोमवार को रांची के रुक्का डैम में नमामि गंगे मिशन के तहत आयोजित हो रहे गंगा उत्सव कार्यक्रम 2020 का शुभारंभ किया गया। इस दौरान निदेशक सूडा एवं उपायुक्त रांची की अगुवाई में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों तथा कर्मियों द्वारा श्रमदान कर डैम के आस-पास की साफ - सफाई की गई। साथ ही, सभी पदाधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने कहा, "डैम या जलश्रोतों की साफ - सफाई के लिए हम सभी को खुद को जागरुक रखना होगा। गंगा उत्सव जैसे कार्यक्रम आम जनमानस के बीच जागरुकता फैलाने हेतु आयोजित की जाती है और हमें अपने अलावा दूसरों को भी इस सम्बंध में जागरुक करना चहिए।"
इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि, "अभी जो भी लोग यहां उपस्थित हैं, वो सभी श्रमदान के दौरान यह याद रखें कि अभी यहां से जाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि यहां किसी भी तरह का प्लास्टिक कचरा कम से कम नहीं दिखना चाहिए।"
राँचीवासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा, "जो भी लोग डैम के आस - पास या किनारों पर पिकनिक मनाने के लिए आते हैं, कृपया अपने साथ डस्टबिन बैग अवश्य लाएं और सभी कचरा जमा कर अपने साथ ले जाएं। डैम के किनारे जहां-तहां कचरा नहीं फेंकें। इससे न सिर्फ़ हमारे जलश्रोत साफ रहेंगे अपितु देशभर में यह संदेश जाएगा कि रांची के लोग स्वच्छता के प्रति जागरुक हैं और अपने शहर को स्वच्छ रखते हैं।"
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने गंगा स्वच्छता शपथ लिया। साथ ही, कभी भी जलश्रोत के किनारे कचरा नहीं फैलाने एवं साल में 100 घण्टे अपने आस पास के जलश्रोतों की सफाई के लिए दान करने की शपथ ली।
कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त रांची, डीएफओ रांची, एसडीएम रांची, अपर समाहर्ता रांची, डायरेक्टर एनईपी रांची, जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी रांची, जिला कृषि पदाधिकारी रांची, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित करमा पंचायत एवं ओरमांझी प्रखंड के जन प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment