पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा 9 जुलाई राष्ट्रीय छात्र दिवस के अवसर पर अभाविप प्रमंडलीय कार्यालय में झंडोत्तोलन एवं वृक्षारोपण किया।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा 9 जुलाई राष्ट्रीय छात्र दिवस के अवसर पर अभाविप प्रमंडलीय कार्यालय में झंडोत्तोलन एवं वृक्षारोपण किया। साथ ही कोरोना जैसी महामारी में अपना बहूमूल्य योगदान देने के लिए डॉ राजीव नयन को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ राजीव नयन ने परिषद के द्वारा कोरोना काल मे किए गए अतुलनीय कार्य की काफी सराहना की एवं परिषद को बधाई और शुभकामनाएं भी दी।विज्ञापन
मौके पर परिषद के नगर मंत्री रोहित देव ने कहा कि परिषद स्थापना काल से ही छात्र हित, समाज हित और राष्ट्रहित के मुद्दे को लेकर के हमेशा से समाज में मुखर रही है और आगे भी परिषद के कार्यकर्ता निरंतर परिषद के कार्य को गति प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वही दूसरी ओर लातेहार के बरवाडीह में अभाविप छात्रसंगठन द्वारा नगर मंत्री पुनीत सिंह के नेतृत्व राजकीय 10 प्लस टू उच्च विद्यालय एवं बरवाडीह थाना परिसर में पौधारोपण किया।
मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार एवं पवन राजा ने शिरकत की। मौके पर उन्होंने कहा कि एक वृक्ष जितनी आक्सीजन अपने पूरे जीवन में देता है वह कई व्यक्तियों को जीवन दे सकता है। वृक्ष लगाने के साथ उनका संरक्षण करना बहुत आवश्यक है। मौके पर परिषद के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विनीत पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय वर्मा, सोशल मीडिया प्रमुख राजन कश्यप, गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय अध्यक्ष अभिषेक कुमार रवि
जिला स्कूल प्लस टू अध्यक्ष नितीश दुबे, गोविंद मेहता, पिजी डिपार्टमेंट प्रमुख मनीष पालता, राहुल कुमार चेरो, रजनीश कुमार, सतीश तिवारी, सौरभ सिंह, प्रकाश राय,धर्मेंद्र विश्वकर्मा,अंकित लाल, शिक्षिका सुनीता खलको, परिषद के सरवन सिंह, सुनील गुप्ता, सुनील सिंह, जसबीर कुमार, संतोष सिंह, संजीव कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment