पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
कुपोषण जांच शिविर में लगभग 20 कुपोषित एवं 120 सामान्य बच्चों का जांच किया गया
पोषण युक्त भोजन उन्हें कब लेना चाहिए, जिससे कि उनका पोषण स्तर में सुधार हो तथा वे स्वस्थ और निरोग रह सके- रेलवे चाइल्ड लाइन समन्वयक।
हमारे जीवन में स्वच्छता एवं साफ सफाई किस प्रकार आवश्यक है- चाइल्डलाइन बोकारो कोलेब समन्वयक
सितंबर माह राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। 01 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाले इस पोषण माह को “ हर घर पोषण ” का त्यौहार के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत आज दिनांक 25.09.2020 को आरपीएफ ग्राउंड, कुर्मीडीह एवं बालीडिह में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में चाइल्डलाइन इंडिया फाउंडेशन एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान के संयुक्त प्रयास से कोलब रेलवे चाइल्ड लाइन बोकारो द्वारा एक दिवसीय कुपोषण जांच शिविर का आयोजन MTC चास के सहयोग से किया गया।
जांच शिविर में लगभग 20 कुपोषित एवं 120 सामान्य बच्चों का जांच किया गया
शिविर में एमटीसी चास के डॉक्टर आशा कुमारी अपने सहकर्मी द्रौपदी कुमारी एवं सुबल रजक के साथ मौजुद थी, जिन्होंने इस जांच शिविर में लगभग 20 कुपोषित एवं 120 सामान्य बच्चों का जांच किया गया। साथ ही उपस्थित परिजनों का काउंसलिंग कर उन्हें मार्गदर्शन किया गया, जिससे वे लोग अपने बच्चों को कुपोषण से दूर रख सकें। साथ ही उन्होंने सभी बच्चों के परिजनों को टीकाकरण से होने वाले लाभ एवं आंगनबाड़ी में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया जिससे कि वे लोग लाभान्वित होकर अपने बच्चों को कुपोषण से बचा सकते हैं।
पोषण युक्त भोजन उन्हें कब लेना चाहिए, जिससे कि उनका पोषण स्तर में सुधार हो तथा वे स्वस्थ और निरोग रह सके
रेलवे चाइल्ड लाइन समन्वयक श्री प्रभाकर झा ने बताया कि सही पोषण किस प्रकार से लेना लाभदायक है। विशेषकर गर्भवती महिला और धात्री महिलाओं को पोषण की आवश्यकता कितनी महत्वपुर्ण है और पोषण युक्त भोजन उन्हें कब लेना चाहिए, जिससे कि उनका पोषण स्तर में सुधार हो तथा वे स्वस्थ और निरोग रह सके। उन्होंने सुनहरे 1000 दिन के बारे में चर्चा की जहां उन्होंने बताया कि गर्भावस्था से लेकर बच्चे की 2 साल की उम्र तक रखें खास ख्याल, मां और बच्चों को पर्याप्त पोषण और तनाव मुक्त माहौल देना चाहिये, जिससे कि बच्चे एनीमिया के शिकार ना हो। साथ ही एनीमिया पहचानने के लक्षण एवं डायरिया से बचने के उचित उपाय एवं प्रबंधन इत्यादि नियमों पर व्यापक चर्चा की गई।
हमारे जीवन में स्वच्छता एवं साफ सफाई किस प्रकार आवश्यक है
चाइल्डलाइन बोकारो कोलेब समन्वयक श्री शिव पांडे ने कुपोषण से होने वाले खतरों पर मौजूद सभी परिजनों को व्यापक जानकारी प्रदान की गई जहां उन्होंने बताया कि किस प्रकार कुपोषण से बचा जा सकता है एवं हमारे जीवन में स्वच्छता एवं साफ सफाई किस प्रकार आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि पोषण के विभिन्न नियमों को अपनाकर किस प्रकार शिशु एवं परिवार कुपोषण से मुक्त रह सकता है।
कार्यक्रम के दौरान RPF Bokaro, SIB Bokaro और रेलवे चाइल्ड लाइन बोकारो परामर्शदाता श्रीमती कंचन झा, टीम सदस्य श्रीमति सरिता कुमारी, श्री रंजीत भाई, सुश्रीराधा कुमारी, वॉलिंटियर सिमरन एवं मनीष कुमार उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment