पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
33 केवी चुटिया सबस्टेशन दिन के 12.15 बजे से 1.45 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान नई लाइन टेस्टिंग और केबल को चालू करने का काम होगा
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
33 केवी चुटिया सबस्टेशन दिन के 12.15 बजे से 1.45 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान नई लाइन टेस्टिंग और केबल को चालू करने का काम होगा। इसके कारण चुटिया, बहु बाजार, राममंदिर, कृष्णापुरी, अयोध्यापुरी व आसपास के क्षेत्रों में एक घंटे बिजली कटी रहेगी।
33 केवी नामकुम-टू कुसई लाइन दिन के 2 बजे से शाम के 4 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान नए केबल चार्जिंग का काम किया जाएगा। इसके कारण कुसई, घाघरा, डोरंडा, रिसालदार नगर, अंनतपुर व रहमत कॉलोनी में दो घंटे बिजली नहीं रहेगी।
33 केवी नामकुम-सिदरौल लाइन 2 बजे से 4 बजे तक बंद रहेगी। इसके कारण प्लांडू, जामचुआं, सदाबहार चौक, काली नगर, कोचाटोली, पैका सरवाल व आसपास में दो घंटे बिजली नहीं रहेगी।
11 केवी कोकर इंडस्ट्रीयल फीडर दिन के 12 बजे से 1 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान लाइन मेनटेनेंस कार्य होगा। इसके कारण कोकर इंडस्ट्रीयल एरिया में एक घंटे बिजली नहीं रहेगी।
Comments
Post a Comment