Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में चास नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न संचालित योजनाओं से संबंधित चास नगर निगम के सभागार में प्रेसवार्ता का आयोजन किया

 पलामू समाचार केंद्र 
दीपक तिवारी
+917979886793
 अपर नगर आयुक्त श्री शशिप्रकाश झा की अध्यक्षता में चास नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न संचालित योजनाओं से संबंधित चास नगर निगम के सभागार में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। अपर नगर आयुक्त श्री शशिप्रकाश झा ने बताया कि विगत 38 माह के EPF भुगतान हेतु निगम को एक करोड़ पचास लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया गया। जबकि उसके पूर्व वर्ष 2016 एवं 2017 के 22 माह का बकाया PF के मामले न्यायालय में लम्बित है, जिसके लिए करीब एक करोड़ रुपये का भुगतान किए जाने का आदेश न्यायालय से प्राप्त हुआ है। साथ ही बताया कि सभी बकाया दो वर्ष पूर्व का है, जबकि विगत दो वर्ष अर्थात 2019 तथा 2020 का किसी कर्मी का कोई बकाया नहीं है। वित्तीय स्थिति में और सुधार कर पुराने बकाया 2016-17 EPF को भी शीघ्र ही भुगतान कर दिया जायेगा।

जलापूर्ति हेतु वर्ष 2015-16 से 2018-19 तक प्रतिमाह करीब 48 लाख रुपयें प्राप्त होने के कारण विद्युत विपत्र विलम्ब शुल्क सहित 28 करोड़ का बकाया था

अपर नगर आयुक्त श्री शशिप्रकाश झा ने बताया कि जलापूर्ति हेतु वर्ष 2015-16 से 2018-19 तक प्रतिमाह करीब 48 लाख रुपयें प्राप्त होने के कारण विद्युत विपत्र विलम्ब शुल्क सहित 28 करोड़ का बकाया था, जिसमें 02 वर्ष पूर्व दिसम्बर तक मात्र 01 करोड़ रुपयें तथा अब तक 03 करोड़ का ही भुगतान विभाग से किया जा सका है। परन्तु गत वर्ष विभाग से पत्राचार करते हुए विपत्र में सुधार के पश्चात अब मात्र 15 लाख रुपये प्रतिमाह (पूर्व का मात्र 30 प्रतिशत) का विपत्र प्राप्त हो रहा है। इस सुधार के लिए विद्युत विभाग से पत्राचार किया गया है एवं नगर विकास विभाग एवं आवास विभाग, झारखण्ड राँची से भी आवंटन की मांग की गई है। उन्होंने ठोस अवशिष्ट प्रबंधन से सम्बंधित भी बताया कि अप्रैल, 2020 से जून, 2020 तक वसूली अत्यंत कम होने के बावजूद किसी भी माह न तो पारिश्रमिक में कटौती नहीं की गई। कोरोना काल में कार्य के बदले रुप का क्रियाविन्त किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि गत 05 वर्षो से कचड़ा प्रबंधन कार्य को प्रारंम्भ हेतु प्रयास के उपरांत गत वर्ष ई-निविदा प्राप्त होने के पश्चात सफल निविदादाता को कार्य आवंटन किया गया। फलस्वरुप  टेंडर की राशि के लिए 4.36 करोड़ रुपये की मांग केवल वाहन क्रय हेतु एवं डस्वीन हेतु भेजा गया है। मार्च, 2021 तक इसका क्रियान्वयन होगा, जो कार्य आवंटन के अभाव में विगत कई वर्षो से लंबित था।

 सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट अधिष्ठापन के सम्बंध में बताया

अपर नगर आयुक्त श्री शशिप्रकाश झा ने बताया कि मेसर्स चास ईंभाइरों से अब तक कराए गए कार्य के बदले नवम्बर 2020 माह तक नगर निगम की आय का 40 प्रतिशत से कम भुगतान किया गया है जो सरकारी मापदंड के अनुरुप है। उन्होंने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट अधिष्ठापन के सम्बंध में बताया कि कचड़ा प्रबंधन हेतु ठैस् के साथ प्लांट लगाने के कार्य हेतु भी निगम लगातार प्रयासरत है।

निगम क्षेत्र के करीब 12 हजार विद्युत पोलों में से 10 हजार से अधिक पोल में LED लगाकर इसका रख-रखाव किया जा रहा

अपर नगर आयुक्त श्री शशिप्रकाश झा ने बताया कि भविष्य में विद्युत विपत्र भुगतान नहीं करने के कारण निगम को जल संकट का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने निगम क्षेत्र के करीब 12 हजार विद्युत पोलों में से 10 हजार से अधिक पोल में LED लगाकर इसका रख-रखाव किया जा रहा है तथा सभी 05 जोन में टीम द्वारा इसकी मरम्मति की जा रही है। सभी जोनल कार्यालय में मरम्मति हेतु मोबाईल नंबर तथा Too Free No प्रदर्शित किया गया है। साथ ही शेष 1500 से 2000 पोल पर LED लगाने हेतु एजेंसी को बार-बार स्मारित किया गया है, तथा अब तक एजेंसी को किसी प्रकार का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान अप्रैल, 2020 माह के पश्चात कोरोना काल में निगम क्षेत्र में विभिन्न स्वयंसेवी संस्था द्वारा पर्याप्त सहयोग के साथ-साथ निगम क्षेत्र में जनवितरण प्रणाली दुकानदार के माध्यम से पर्याप्त खाद्दान का वितरण किया गया। आवश्यकतानुसार मास्क ज्ञपजए सेनिटाईजर, मास्क, साबुन, वर्दी, ग्लब्स, बूट आदि आम नागरिकों और निगम में कार्यरत कर्मियों की बीच किया गया है। 

 258 स्ट्रीट भेंडर को ई-लेन-देन का प्रशिक्षण दिया गया

अपर नगर आयुक्त श्री शशिप्रकाश झा ने बताया कि निगम क्षेत्र के 1082 स्ट्रीट भेंडर में से 364 को च्ड स्वःनिधि के अन्तर्गत 10 हजार रुपये का ऋृण वितरण किया गया। 258 स्ट्रीट भेंडर को ई-लेन-देन का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही बताया कि मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के अन्तर्गत कुल 1069 लोगों के द्वारा आवेदन दिया गया, जाँचोपरांत 874 लोगो को जाॅब कार्ड दिया गया, जिसमें से 82 लोगो के द्वारा काम के मांगे जाने पर काम उपलब्ध कराया गया।

 वर्ष 2020-21 में करीब 09 करोड़ की योजना की स्वीकृति 15वें वित्त आयोग से प्राप्त है

अपर नगर आयुक्त श्री शशिप्रकाश झा ने बताया कि चास नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत कोरोना काल के पूर्व के लम्बित 38 नालों मे से अधिकांश नालों का कार्य पूर्ण कराया गया, शेष इसी माह तक पूर्ण कराया जाना है। उन्होंने बताया कि लंबित 45 पथ निर्माण में से 04 पथ का कार्य पूर्ण कराकर शेष कार्य इसकी माह के अंत तक पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही वर्ष 2020-21 में करीब 09 करोड़ की योजना की स्वीकृति 15वें वित्त आयोग से प्राप्त है, जिसका क्रियान्वयन प्रारम्भ कर दिया गया है।

14. बहुउद्वेश्य योजना:- विगत वर्ष में प्रारम्भ किये गये बहुउद्धेश्य एवं कार्यालय भवन का कार्य प्रगति पर है, जो इसी वर्ष जून माह तक पूर्ण कर लिया जायेगा। 

15. निविदा प्रकाशित:- निगम क्षेत्र के चीर प्रतिक्षित मांग को देखते हुए फुदनीडीह पथ वार्ड-11 के सुभाष को-आॅपरेटिव, गोस नगर, के0 के0 सिंह काॅलोनी, वार्ड सं0-27 तथा वार्ड 30 कई अन्य पथ उक्त योजना में शामिल है, इसके अतिरिक्त विभिन्न तालाबों में गिरने वाले नाली के साथ-साथ पुराना बाँध एवं महतो बाँध के निकट के नाली के निर्माण के साथ-साथ सभी तालाब में नाले के प्रवाह को रोकने का कार्य किया गया। 

16.गरगा नदी की सफाई हेतु भेजे गये प्रस्ताव के आधार पर सरकार द्वारा निगम क्षेत्र के सभी नाले की पानी के शोधन हेतु संस्था निरी को डी0 पी0 आर0 बनाने की मंजूरी मत्री परिषद से दी गई है। तीन माह के अन्दर डी0 पी0 आर0 तैयार कर योजना को क्रियान्वित किया जायेगा। 

17. सचिव महोदय द्वारा निदेश के आलोक में सभी जोनल कार्यालय एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्ताव के आलोक में करीब पचास योजनाओं को तैयार किया गया है, जिसे एक सप्ताह के अन्दर स्वीकृति हेतु विभाग को उपलब्ध कराया जाना है। 

18.निगम क्षेत्र के पार्क फेज-01, 02 एवं 05 से प्रतिवर्ष 30 लाख की आमदनी के साथ-साथ निगम क्षेत्र में ऐसा पार्क बना है, जो आकर्षण का केन्द्र है। फेज-03 04 हेतु भी संचालन एवं संपोषण के लिए विज्ञापन प्रकाशित की गई है। इस माह के अन्त तक उक्त दो पार्क से भी न्यूनतम 6 लाख प्रतिवर्ष आय की संभावना है। 

19. आॅन लाईन के माध्यम कर भुगतान:- होंिडंग तथा दुकान वसूली में भी अपेक्षित सुधार हो रहा है जिसके लिए आॅन लाईन च्ंलउमदज की तैयारी की जा रही है। 

20. प्रधानमंत्री आवास योजन:- अब तक करीब 3200 आवास को पूर्ण करा कर अन्तिम भुगतान कर दिया गया है, शेष 2000 आवास में कार्य चल रहा है, करीब 900 रद्द होने आवास के स्थान पर 800 से अधिक का डी0 पी0 आर0 कर सूची अभी जोनल कार्यालय में कर दी गई है एवं विभाग को स्वीकृति हेतु भेजा गया है। स्वीकृति प्राप्त होते ही क्रियान्वयन आरम्भ कर दी जायेगी। इस प्रकार चतुर्थ घटक करीब 6000 आवास एवं शेष तृतीय घटक में 1000 सहित 7000 परिवार को च्ड।ल् की आवास की सुविधा 2022 तक उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य है। 

21. जोनल कार्यालय:- नागरिेकों की सुविधा के लिए 05 जोन में जोनल कार्यालय तथा कार्यालय में मोबाईल ।चच द्वारा जनशिकायत का निष्पादन किया जा रहा है। 

Comments

पलामू समाचार केंद्र

गढ़वा : हरिहरपुर ओपी भवन बनाने को लेकर आज पुन: सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया ।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 गढ़वा जिला के अंतर्गत काण्डी प्रखंड पंचायत मझिगांवा गांव स्थित आजाद नगर टोला के समीप बजरंगबली मंदिर के पास हरिहरपुर ओपी का भवन बनाने को लेकर आज पुनः सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया .बताते चले कि इससे पूर्व बुधवार को मापी कराया गया था इसके बाद हरिहरपुर के ग्रामीणों के द्वारा आज स्थानों को देखा गया . जिसमें एक जगह जो हरिहरपुर ओपी के समीप है वह पहले से विवादित है इस पर सहमति नहीं बन सका .इस संदर्भ मे उपायुक्त ने कहा ओपी का भवन बनाने के लिए विवादित जमीन नहीं चाहिए अगर सही जमीन कोई भूमि दाता देंगे तो उचित होगा .इसके लिए तीन दिनों का समय दिया गया है . इसके अलावे मझिगांवा स्थित जो जमीन है उस फिर से मापी कराने का आदेश दिया .कांडी प्रखंड के अंचल अधिकारी जोहान टुडु को . मझिगांवा गांव के स्थानीय ग्रामीण राजन चौबे, सोनु चौबे, शिवभजन यादव, शंभु राम, चंद्रिका राम,नंदु राम, प्रवेश राम, धर्मेन्द्र यादव, तुषार मिश्र, प्रदीप चौधरी आदि ने बताया कि इससे उपयुक्त और कोई जगह नहीं ह...

सोना के साथ सफ़लता में शादी की सालगिरह मुबारक़-अविनाशदेव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793        डाल्टेनगंज (30जून,बुधवार)विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारों के साथ कई एक मायने में आज का दिन ऐतिहासिक है। झारखण्डी स्मिता के लिए छः भाई बहनों ने हुल विद्रोह किया था। झारखंड की बेटी ने संत राम बी ए की फिलॉसफी से प्रेरित होकर अंतरजातीय शादी रचा क्रांतिकारी कदम बढ़ाई।बैचलर डिग्री खो मास्टर डिग्री हासिल कर पेरिस जीती हैं टोक्यो जितना बाकी है। आज शादी के सालगिरह की शुभकामना देते हुए जगतजननी से कामना करता हूँ कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत का परचम दुनियाँ में लहरे। इस धाकड़ जोड़ी आने वाली पीढ़ी को नसीहत दे की जाति धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर विश्व विजेता बने, और बना जा सकता है। शुक्रगुजार हूं कि विश्वविजेता गोल्डन गर्ल की शादी में शिरकत  करने का मौका मिला था। आज शादी का सालगिरह है शाही शादी को याद करते खुश हूँ कि जो काम राम अकेले नहीं किये थे, वो काम सीता के आने के बाद किये जिसका प्रमाण तीरंदाजी के विश्व कप में दीपिका अतनु के रूप में दिखा। अविनाशदेव सदस्य-झारखं...

सड़क, फ्लाईओवर और रिंग रोड का जाल—मेदिनीनगर बदलने को तैयार

 पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 मेदिनीनगर: अब वो दिन दूर नहीं, जब मेदिनीनगर की पहचान जाम और अव्यवस्था से नहीं, बल्कि तेज रफ्तार और आधुनिक ढांचे से होगी। वर्षों से ट्रैफिक जाम, तंग गलियों और अव्यवस्थित यातायात की मार झेल रहा यह शहर अब बदलाव की दहलीज पर खड़ा है—और यह बदलाव बड़ा, तेज और असरदार होने वाला है। शहर के दिल से गुजरने वाली सड़कें अब नई शक्ल लेंगी। चियांकी फोर लेन से रेड़मा होते हुए सिंगरा फोर लेन तक बनने वाली 10 मीटर चौड़ी सड़क न सिर्फ सफर को आसान बनाएगी, बल्कि आधुनिक स्ट्रीट लाइट की चमक से शहर की रातें भी जगमगा उठेंगी। वहीं चंद्रशेखर आजाद चौक (रेड़मा) से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक, शहीद भगत सिंह चौक और भारत माता चौक से बीसफुटा तक बनने वाली चौड़ी और सजी-धजी सड़कें मेदिनीनगर को एक नई पहचान देंगी। भीड़भाड़ वाले चौराहों पर रुकने की मजबूरी अब धीरे-धीरे खत्म होगी। रेड़मा से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक के पहले तक और बिजली ऑफिस से बैरिया तक प्रस्तावित दो बड़े फ्लाईओवर शहर की रफ्तार को पंख देने का काम करेंगे। जहां कभी गाड़ियो...

गैंगवार की संभावना में प्रदीप तिवारी ने दिया बड़ा बयान ।

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 बीते दिनों टंटन उपाध्याय की लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद पलामू पुलिस जब पड़ताल में निकले तब अलग-अलग चीज देखने को मिल रही है  एक तरफ पुलिस अनुसंधान कर रही है तो दूसरी तरफ अलग-अलग गैंग वाले अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं  वही तथाकथित सुजीत सिन्हा के गूर्गा के रूप में दीपक सिंह नामक व्यक्ति जो खुद को सुजीत सिन्हा का गैंग का सदस्य बता रहा था उसने धमकी के रूप में प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल को धमकी देते हुए हत्या का मुख्य आरोपी बताया वहीं दूसरी तरफ पलामू पुलिस के द्वारा एक नाबालिग को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. उसने अपराधी प्रदीप तिवारी की हत्या की सुपारी ली थी. पुलिस ने वारदात को अंजाम देने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया. इन सभी चीजों को देखते हुए प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल ने अपना पक्ष फेसबुक  के माध्यम से रखा जय महाकाल ,,,, सभी लोग पढ़े,, मैं प्रदीप तिवारी महाकाल आदरणीय एसपी श्री चंदन सिन्हा सर जी से ये अनुरोध पूर्वक कहना चाहता हूं कि अभी हाल में हुए टनटन उपाध्याय के मर्डर केस में मे...

मेदिनीनगर सदर एसडीएम बनी सुलोचना मीणा (IAS )

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू: मेदिनीनगर सदर SDM बनी राजस्थान की मीणा सुलोचना   पापा से किया था अफसर  बनने का वादा, 22 साल में IAS बनीं सुलोचना मीणा   राजस्थान की रहने वाली सुलोचना मीणा ने साल 2021 की यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) में सफलता हासिल की है. अपने पहले ही प्रयास में सफल होकर सुलोचना हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई हैं. उन्होंने अपने पापा से वादा किया था कि वह उनकी अफसर बिटिया बनकर दिखाएंगी. उसी वादे को पूरा करने के लिए सुलोचना मीणा मात्र 22 साल की उम्र में आईएएस ऑफिसर  बन गईं.

बिहार में देर रात बड़ी वारदात; पूर्णिया के RLSP कार्यालय पर गोलीबारी, प्रत्याशी ने छिप कर बचाई जान

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  पूर्णिया के मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के कार्यालय पर शनिवार की रात अपराधियों ने गोली चलाई। उस समय धमदाहा विधानसभा सीट (Dhamdaha Assembly Seat) पर पार्टी के प्रत्याशी रमेश कुशवाहा (Ramesh Kushwaha) सहित कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। एक बाइक से आए दो अपराधियों ने फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। इस दौरान रमेश कुशवाहा ने किसी तरह छिप कर अपनी जान बचाई। पूर्णिया में आरएएसपी कार्यालय पर गोलीबारी शनिवार की रात करीब दस बजे कुछ अपराधी मधुबनी थाना क्षेत्र के आरएलएसपी कार्यालय पहुंचे और गोली चलानी शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर पार्टी के जिलाध्‍यक्ष एवं प्रत्याशी रमेश कुशवाहा ने पीछे के कमरे में घुस कर अपनी जान बचाई। गोली चलाने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। सदर डीएसपी ने की मामले की तहकीकात पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फोन कर मधुबनी थाना को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया। इसके बाद सदर डीएसपी आनंद पांडे ने वहां पहुंचकर मामले की तहकीकात की। सदर डीएसपी ने बताया कि मामले ...

एसडीओ ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को किया जागरूक

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू में कोविड-19 टीकाकरण को गति देने व शत प्रतिशत टीकाकरण को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने आज सदर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों का दौरा किया। साथ टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण कर टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। एसडीओ राजेश कुमार साह पांडू प्रखंड के कजरू कला पंचायत के कजरू कला ग्राम में लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। साथ ही टीकाकरण केन्द्र का जायजा लिया और वहां की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का भी निदेश दिया। विज्ञापन वहीं उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा कला पंचायत के सेमरी गांव में वैक्सीनेशन केंद्र का जायजा लिया और  ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके अलावा उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा खुर्द पंचायत के पांडेपूरा ग्राम में टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया एवं  ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। साथ ही ग्रामीणों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने, सैनिटाइजर से हाथों को सैनिटाइज करने या साबुन-पानी से ...

लगभग दो लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक व नकदी की जब्त

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 मेदिनीनगर। सोमवार (10 नवम्बर 2025) को पुलिस अधीक्षक, पलामू को गुप्त सूचना मिली कि काले रंग की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल (JH03AP-3034) से दो युवक ब्राउन शुगर लेकर डालटनगंज की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सदर, लालजी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सिंगराकला, अमानत नदी के पास एनएच-39 पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। वाहन जांच के दौरान पहुंचा मोड़ की ओर से संदिग्ध बाइक पर सवार दो युवक तेज गति से पुलिस जांच स्थल की ओर आते दिखे। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम की सतर्कता से उन्हें पकड़ लिया गया। डीएसपी (परि.) राजीव रंजन की उपस्थिति में की गई तलाशी में युवकों के पास से करीब 21 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन, 2,660 रुपये नगद तथा उक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। पकड़े गए युवकों की पहचान चिन्दु कुमार (23 वर्ष), पिता इश्वरी गुप्ता, निवासी जेलहाता बड़ा तालाब तथा अतुल रंजन सिंह (25 वर्ष), पिता बिजेन्द्र प्रताप सिंह, निवासी जेलहाता मुर्गा मार...

सीआरपीएफ की 134 बटालियन ने मनाया योग दिवस... वृक्षारोपण कर दिया संदेश... कमांडेंट अरूण देव शर्मा ने फलदार पौधा लगाकर दी शुभकामना।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू - सीआरपीएफ की 134 बटालियन ने मनाया योग दिवस... वृक्षारोपण कर दिया संदेश... कमांडेंट अरूण देव शर्मा ने फलदार पौधा लगाकर दी शुभकामना।। विज्ञापन

नाबालिग लड़के को नशे की दवा खिलाकर दोस्तों ने किया दुष्कर्म

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 देवरिया: उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि पीड़ित के तीन दोस्तों ने नशीली दवा देकर इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। दरअसल, देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के आमघाट गांव के रहने वाले एक नाबालिग लड़के के साथ उसके दोस्तो ने नशीली दवा खिलाकर बेहोश करने के बाद सामूहिक रूप से गैंगरेप किया। उसके बाद उस लड़के को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों की धमकी से पीड़ित नाबालिग घबरा गया और घर आने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है। घटना को लेकर लड़के का मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया है। पीड़ित लड़के के परिवार के अनुसार, एक आरोपी ने उसे नौकरी का झांसा देकर मुंबई ले गया था। वहां आरोपियों ने उसे कोई नशीला पदार्थ दिया। उसके बेहोश ह...