पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
सत्याग्रह से स्वच्छताग्रह रथयात्रा के तहत ग्रामीणों को किया जाएगा जागरूक
आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत जल शक्ति मंत्रालय की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए स्थायित्व एवं सुजलाम अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में पलामू जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में लोगों को स्वच्छता से संबंधित जागरूक करने के उद्देश्य से जन जागरूकता रथ रवाना किया गया।उपायुक्त शशि रंजन ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।इस दौरान उपायुक्त श्री रंजन ने बताया कि इस अभियान के तहत गांवों में साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया जायेगा।विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सुजलाम अभियान में जलजमाव की समस्या को खत्म करने के लिए गांवों में सोखते गड्ढ़ों का निर्माण करवाया जाएगा।लोगों को खुले में शौच जाने से मना किया जाएगा और उनको घर में ही बने शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जिले के सभी गांव ओडीएफ घोषित हो चुके हैं,फिर भी कुछ लोग बाहर शौच के लिए जाते हैं।जो कि बीमारियों को बढ़ावा दे रहे हैं।उन्होंने बताया कि यह यात्रा दो अक्टूबर को समाप्त होगी,तब तक गांवों में लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग ना करने, पालिथीन बंद करने,कचरा और कूड़े का सही निपटान करने के बारे में बताया जाएगा।मौके पर पेयजल एवं स्वछता विभाग के कार्यपालक अभियंता,सहायक अभियंता समेत अन्य उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment