पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
रांची: झारखंड निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस कड़ी में आयोग ने चुनाव चिह्न आवंटन आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत प्रत्येक पदों के लिए स्वतंत्र चुनाव चिह्न तय किए गए हैं। ये चिह्न ऐसे हैं, जो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किसी निबंधित या मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय या राज्य दल को आवंटित नहीं हैं। पंचायत चुनाव में चूड़ियां से लेकर कान की बालियां तथा नेल कटर से लेकर पेंसिल शार्पनर आदि तक चुनाव चिह्न अभ्यर्थियों को आवंटित किए जाएंगे।
जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के अलावा ग्राम पंचायत के मुखिया और ग्राम पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन के लिए प्रत्येक श्रेणी में 24-24 स्वतंत्र चुनाव चिह्न तय किए गए हैं, जो अभ्यर्थियों को वर्णमाला के अनुसार आवंटित किए जाएंगे। 24 चुनाव चिह्न सुरक्षित रखे गए हैं, जो जरूरत पड़ने पर सभी पदों के चुनाव के लिए आवंटित किए जा सकेंगे।
जिला परिषद के सदस्यों के निर्वाचन के लिए चुनाव चिह्न।
एयर कंडीशनर, आटो रिक्शा, चूड़ियां, चपाती रोलर, चिमनी, नारियल फार्म, बैटरी टार्च, कंप्यूटर माउस, बेंच, घन, बिस्कुट, हीरा, बक्सा, डोली, ईंटें, ड्रिल मशीन, बाल्टी, बिजली का खंभा, कैमरा, बांसुरी, कारपेट, फव्वारा, सीसीटीवी कैमरा, कीप।विज्ञापन
पंचायत समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए चुनाव चिह्न।
अलमारी, चप्पल, बेबी वाकर, चिमटी, बल्ला, कलर ट्रे और ब्रुश, मोतियों के हार, चारपाई, साइकिल पंप, कप और प्लेट, ब्लैक बोर्ड, डीजल पंप, डबल रोटी, द्वार घंटी, ब्रीफकेस, डंबल्स, केक, लिफाफा, कैन, फुटबाल, कैरम बोर्ड, फ्राक, जंजीर, गन्ना किसान।
ग्राम पंचायत के मुखिया पद के निर्वाचन के लिए चुनाव चिह्न।
सेब, शतरंज बोर्ड, गुब्बारा, कोट, बल्लेबाज, कंप्यूटर, बेल्ट, क्रेन, दूरबीन, कटिंग प्लायर, आदमी व पाल युक्त नौका, डिश एंटिना, ब्रेड टोस्टर, दरवाजे का हैंडल, ब्रुश, कान की बालियां, कैलकुलेटर, एक्सटेंशन बोर्ड, शिमला मिर्च, फुटबाल खिलाड़ी, फूलगोभी, फ्राइंग पैन, चक्की, गैस सिलेंडर।
ग्राम पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन के लिए चुनाव चिह्न।
गैस चूल्हा, कड़ाही, कांच का गिलास, नाशपाती, हरी मिर्च, कलम की निब सात किरणों के साथ, टोप, पेंसिल शार्पनर, हेलमेट, पेट्रोल पंप, आइसक्रीम, अनानास, कटहल, प्लेट स्टैंड, भिंडी, पंचिंग मशीन, कुंडी, अंगूठी, लूडो, रूम कूलर, माचिस की डिब्बी, सेफ्टी पिन, नेल कटर, कैंची
सुरक्षित चुनाव चिह्न (सभी पदों के लिए)।
उपहार, पैंट, ग्रामोफोन, मटर, हाथ गाड़ी, पेन-स्टैंड, हेडफोन, पेंडुलम, हाकी और बाल, फोन चार्जर, पानी गर्म करने का राड, करनी, केतली, हांडी, लेडी पर्स, रेजर, लेटर बाक्स, रोड रोलर, लंच बाक्स, रूम हीटर, माइक, आरी, गले की टाई, सिलाई की मशीन।
Comments
Post a Comment