पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में विशेष निगरानी रखनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को एसएसपी एम तमिल वाणन ने अपने कार्यालय में एक अहम बैठक की।
इस मौके पर एसएसपी ने जिले में नक्सल, आपराधिक व असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की रोकथाम के लिए ऑपरेशन चलाने की रणनीति बनाई। एसएसपी ने बताया कि बंगाल में होने वाले चुनाव के 15 दिन पूर्व ही सीमावर्ती इलाकों में केंद्र अर्द्ध सैनिक बल और जिला पुलिस संयुक्त तौर पर अभियान चलाएगी। इस दौरान एसएससी में ग्रामीण इलाकों के थाना प्रभारियों को भी कई दिशा निर्देश दिए। इसके साथ-साथ उन्होंने ग्रामीण इलाकों के थानों में दर्ज मामलों की समीक्षा भी की। बैठक में सीआरपीएफ- 193 बटालियन के कमांडेंट, डीएसपी समेत सभी ग्रामीण इलाकों के थानेदार मौजूद थे।
Comments
Post a Comment