पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने वीर शहीद वीर बुधु भगत की जयंती पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
लरका आंदोलन के नायक अमर शहीद बुधु भगत की आज 229 वीं जयंती है । इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की । मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को इसकी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी जयंती मनाना पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है ।मुख्यमंत्री ने कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के पहले 1832 में ही झारखंड में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ क्रान्ति का वीर बुधु भगत ने शंखनाद किया था । यह क्रांति इतिहास के पन्नों में "लरका विद्रोह" के नाम से दर्ज है । इसके साथ वे ज़मींदारों, साहूकारों के शोषण के विरुद्ध विरुद्ध लगातार संघर्ष करते आ रहे थे । उन्होंने अपनी वीरता से अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे । देश की आजादी की लड़ाई में अमर शहीद वीर बुधु भगत के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है ।उनके आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं । उनके बताए मार्ग पर चलकर ही बेहतर समाज और राज्य का निर्माण किया जा सकता है ।
Comments
Post a Comment